राहुल से पहले कल गहलोत की यात्रा, त्रिपोलिया से नेहरू की मूर्ति तक
जयपुरPublished: Nov 13, 2022 05:08:54 pm
भारत में राष्ट्रीय एकता के समर्थन और बढ़ती महंगाई के विरोध स्वरूप की जा रही कन्याकुमारी से कश्मीर तक की "भारत जोड़ो यात्रा" के समर्थन में सोमवार को प्रतीकात्मक यात्रा जयपुर में निकाली जाएगी।https://www.youtube.com/watch/6bQGd2F8ROU


राहुल से पहले कल गहलोत की यात्रा, त्रिपोलिया से नेहरू की मूर्ति तक
जयपुर। भारत में राष्ट्रीय एकता के समर्थन और बढ़ती महंगाई के विरोध स्वरूप की जा रही कन्याकुमारी से कश्मीर तक की "भारत जोड़ो यात्रा" के समर्थन में सोमवार को प्रतीकात्मक यात्रा जयपुर में निकाली जाएगी। इसमें सीएम अशोक गहलोत,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित कई विधायक, मंत्री और अन्य नेता शामिल होंगे। यात्रा सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होगी और त्रिपोलिया गेट से नेहरू स्टेच्यू, रामनिवास गार्डन तक जाएगी।