scriptगहलोत बोले, मतदाता सभी छह निगमों में बनाएंगे कांग्रेस के बोर्ड | Gehlot said, voters form congress boards in corporations | Patrika News

गहलोत बोले, मतदाता सभी छह निगमों में बनाएंगे कांग्रेस के बोर्ड

locationजयपुरPublished: Oct 29, 2020 04:08:37 pm

Submitted by:

rahul

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत( Cm Ashok Gehlot ) ने विश्वास व्यक्त किया है कि जयपुर, जोधपुर और कोटा के सभी छह नगर निगमों (Nagar Nigam ) में कांग्रेस को विजय हासिल होगी।

ashok gehlot

ashok gehlot

राहुल सिंह / जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत( Cm Ashok Gehlot ) ने विश्वास व्यक्त किया है कि जयपुर, जोधपुर और कोटा के सभी छह नगर निगमों (Nagar Nigam )में कांग्रेस को विजय हासिल होगी।

गहलोत ने जयपुर हेरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर में गुरूवार को जारी मतदान के दौरान कहा कि कोरोना महामारी के बीच इन तीनों नगर निगम क्षेत्रों में मतदाता जिस सावधानी और उत्साह से कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि न केवल इन तीन बल्कि इन्हीं शहरों के अन्य तीन नगर निगमों के एक नवम्बर को होने वाले मतदान में भी कांग्रेस विजयी होगी।
गहलोत ने कहा कि पिछले 22 वर्षों में राज्य में जब-जब कांग्रेस की सरकारें बनीं, हमने इन शहरों में विकास की गंगा बहाते हुए इनकी तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह विकास और तेज गति तथा जन प्रतिनिधियों की अधिक जवाबदेही के साथ हो सके, इसी मकसद से राज्य सरकार ने इन शहरों में तीन के स्थान पर छह नगर निगम बनाए हैं जिससे और अधिक योजनाबद्ध तरीके से विकास संभव हो सके। गहलोत ने भरोसा जताया कि मतदाता विकास के लिए राज्य सरकार के साथ कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिये कांग्रेस को विजयी बनाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो