scriptगहलोत ने मोदी,शाह और आरएसएस पर साधा निशाना, कहा माफी मांगे मोदी शाह | Gehlot targets Modi, Shah and RSS, says Modi sorry | Patrika News
जयपुर

गहलोत ने मोदी,शाह और आरएसएस पर साधा निशाना, कहा माफी मांगे मोदी शाह

बिड़ला सभागार में आधुनिक एवं उन्नत सफाई उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई और रवींद्र मंच पर गांधी के सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमिल शाह के साथ ही आरएसएस पर निशाना साधा।

जयपुरOct 03, 2019 / 02:21 pm

KAMLESH AGARWAL

Gehlot targets Modi

Gehlot targets Modi

जयपुर।

महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी पर राजधानी में गांधी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत बिड़ला सभागार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया। जिसके तहत अलग अलग सत्रों में कार्यक्रम आयोजित होगें। इसी के साथ बिड़ला सभागार में आधुनिक एवं उन्नत सफाई उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई और रवींद्र मंच पर गांधी के सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमिल शाह के साथ ही आरएसएस पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैनें गांधी को पढ़ा कम है लेकिन उनके बारे में सुना और समझा बहुत है और हर युवा का गांधी की जीवनी सत्य का प्रयोग जरूर पढ़ना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि गांधी के आचार विचार को अपने जीवन में उतार सके। गांधी की विचारधारा का विरोध करने वाले लोग आज गांधी के नाम पर देश को चला रहे हैं लेकिन गांधी के विचारों को कभी भी जीवन में नहीं उतार सके हैं आजादी के बाद सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था और आरएसएस ने एक सामाजिक संगठन की तरह काम करने का वायदा किया लेकिल आज देश जो चला रहे हैं नरेंद्र मोदी आरएसएस के प्रचारक हैं। जो लोग गांधी और पटेल को गाली देते थे आज वे गांधी के रास्ते को प्रगृति का रास्ता बता रहे हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने की बात करते हैं यह गांधी और कांग्रेस की जीत है लेकिन इतने सालों तक गांधी का विरोध करने के लिए आरएसएस, मोदी और शाह को माफी मांगनी चाहिए यह उनका बडप्पन दिखाएगा और बताएगा कि वे गांधी के बताए रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।
मॉब लिंचिंग और ट्रंप

अशोक गहलोत ने इस दौरान गांधी के विचारों को रखते हुए कहा कि गांधी ने अंहिता का सिद्धांत दिया और कहा था कि एक आंख के बदले एक आंख निकालने लगेंगे तो पूरा विश्व अंधा हो जाएगा और इसी तरह मॉब लिंचिंग नहीं रूकी तो पूरे विश्व का क्या होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है। अशोक गहलोत ने मोदी के अमेरिकी दौरे का हवाला देते हुए केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीतियों पर भी जमकर निशाना साधा।
कुर्सियां लगती रही
कार्यक्रम में मंच पर बैठने के लिए कार्यक्रम की शुरूआत के बाद भी कुर्सियां लगती रही। दरअसल पहले मंच पर कुछ छह लोगों को बैठना था जिनके नाम की पट्टियां भी लगाई थी जिसमें मुख्यमंत्री के साथ केबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, विश्वेंद्र सिंह, भंवरलाल मेघवाल,सामाजिक गांधीवादी विचारक डॉ सुदर्शन अयंगर, मुख्यसचिव डीबी गुप्ता का नाम शामिल था। लेकिन इसके बाद मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, राजेंद्र यादव और विभाग की प्रमुख सचिव श्रेया गुहा को भी मंच पर बैठाया गया। इनके लिए कुर्सियां बाद में लगाई गई।
गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में बुधवार से गांधी सप्ताह की शुरूआत हुई है जो नौ अक्टूबर तक चलेगा। इसमें अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी के तहत आज मुख्यमंत्री गहलोत ने बिड़ला सभागार में संगोष्ठी का उद्घाटन किया। जिसके बाद सामाजिक कल्याण सत्र, स्वच्छता सत्र और खादी हेरिटेज शो का आयोजन होगा। सभागार में ही आधुनिक एवं उन्नत उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है इसी के साथ जिला स्तरीय दूसरे कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।
निबंध एवं चित्रकला प्रदर्शनी

जिला कलेक्टर जगरूप यादव ने बताया आज रवीन्द्र मंच पर ही गांधी के सपनों का भारत‘ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें बच्चों ने चित्रों के जरिए गांधी के सपनों का भारत दिखाया। जिसके बाद गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके तत्काल बाद सद्भावना और विकास विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Home / Jaipur / गहलोत ने मोदी,शाह और आरएसएस पर साधा निशाना, कहा माफी मांगे मोदी शाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो