scriptकांग्रेस कार्य समिति की बैठक में गहलोत भी लेंगे हिस्सा | Gehlot will also participate in the Congress Working Committee meeting | Patrika News

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में गहलोत भी लेंगे हिस्सा

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2021 02:00:54 pm

Submitted by:

rahul

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी। इसमें कार्य समिति सदस्यों के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा सकते है।

jaipur

cm ashok gehlot

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी। इसमें कार्य समिति सदस्यों के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा सकते है। उनका कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। गहलोत बहुत लंबे अर्से बाद दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 अक्टूबर शाम को राजकीय विमान से दिल्ली पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम दिल्ली में करेंगे और 16 अक्टूबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे
एआईसीसी ने जारी किया बैठक का एजेंडा
वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक का भी एजेंडा भी जारी कर दिया गया है। बैठक में वर्तमान राजनीतिक ज्वलंत मुद्दों, आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन चुनाव को लेकर चर्चा होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े जी 23 के नेता लंबे समय से कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि कोरोना काल में ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक वर्चुअल नहीं होकर फिजिकली होने जा रही है।
मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों पर हो सकती हैं बात— मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे को देखते हुए प्रदेश में फिर से मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन मसलों को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से विचार विमर्श करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो