scriptप्रशासन गांवों के संग अभियान का फिर जमीनी फीडबैक लेंगे मुख्यमंत्री, 2 दिन में 7 जिलों का दौरा | Gehlot will feedback of the campaign with the administration village | Patrika News

प्रशासन गांवों के संग अभियान का फिर जमीनी फीडबैक लेंगे मुख्यमंत्री, 2 दिन में 7 जिलों का दौरा

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2021 04:11:41 pm

Submitted by:

firoz shaifi

-17 नंबर को कोटा, बूंदी और टोंक में करेंगे अभियान का निरीक्षण, 18 नवंबर को धौलपुर-करौली भरतपुर और दौसा में लेंगे जमीनी फीडबैक

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशासन गांवों के संग और शहरों के संग अभियान के तहत जनता के कितने काम हो रहे हैं, इसका फीडबैक लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद कमान संभाल ली है। पूर्व में तकरीबन एक दर्जन जिलों में जाकर कामकाज की जमीनी हकीकत फीडबैक ले चुके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब 17 और 18 नवंबर को भी 7 जिलों का दौरा कर प्रशासन गांवों के संग अभियान के कामकाज का फीडबैक लेंगे।

साथ ही शिविरों में आने वाले लोगों से भी संवाद कर कामकाज का फीडबैक लिया जाएगा। इन 7 जिलों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं।

17 नवंबर को जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा बूंदी और टोंक में अभियान का निरीक्षण करेंगे तो वहीं 18 नवंबर को धौलपुर, करौली, भरतपुर और दौसा जिले में शिविरों का जायजा लेकर कामकाज की जमीनी हकीकत जानेंगे।

17 नवंबर को यह रहेगा मुख्यमंत्री का दौरा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 नवंबर को 3 जिलों के दौरे पर हैं जहां वे सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे और दोपहर 11ब जे कोटा के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के जोरावरपुरा गांव में शिविर का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12:30 बजे बूंदी जिले के हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के ठीकरदा गांव पहुंचेंगे जहां पर अभियान शिविरों का जायजा लेकर लोगों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह कोटा जिला टोंक जिले के उनियारा विधानसभा क्षेत्र के बोसरिया गांव में शिविरों का जायजा लेंगे।

18 नवंबर को इन 4 जिलों में दौरा
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा 18 नवंबर को भी सुबह 10बजे जयपुर से धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के सिंगोराई में शिविरों का जायजा लेंगे। उसके बाद दोपहर 12:30 बजे करौली जिले के कोंडर में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों का जायजा लेंगे। दोपहर 2 बजे भरतपुर जिले की वैर विधानसभा क्षेत्र के ललिता मूंडिया में शिविरों का जायजा लेंगे और उसके बाद अपरान्ह 3:30 बजे दौसा जिले के बोरोदा गांव का अभियान का जायजा लेकर शाम 5: बजे दौसा से जयपुर लौटेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो