scriptगहलोत की गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं | Gehlot wishes on Ganesh Chaturthi | Patrika News

गहलोत की गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं

locationजयपुरPublished: Sep 10, 2021 10:08:04 am

Submitted by:

rahul

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

jaipur

cm ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणपति सृजनात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले गणेश भगवान की आराधना से आगे आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस पावन पर्व पर देश एवं प्रदेश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए परिवार के साथ हर्षोल्लासपूर्वक त्योहार मनाएं।

महेश जोशी ने किया गणेश पूजन—
सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने जयपुर क्लब जाकर गणपति पूजन में हिस्सा लिया। जयपुर क्लब के अध्यक्ष अनिल व्यास और सचिव कमठान ने
मुख्य सचेतक जोशी की अगवानी की। जोशी ने जयपुर क्लब के जीर्णोद्धार के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ जयपुर क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो