भाजपा संगठन का हस्तक्षेप...Greater Nagar Nigam में नहीं हुई साधारण सभा की बैठक
नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा मंगलवार को दूसरे दिन नहीं हो सकी। भाजपा संगठन ने विवाद से बचने के लिए बैठक नहीं करने के निर्देश दिए, जिसके चलते सभी पार्षदों को फोन करके बैठक नहीं होने की सूचना दी गई।
जयपुर
Published: April 19, 2022 01:10:08 pm
नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा मंगलवार को दूसरे दिन नहीं हो सकी। भाजपा संगठन ने विवाद से बचने के लिए बैठक नहीं करने के निर्देश दिए, जिसके चलते सभी पार्षदों को फोन करके बैठक नहीं होने की सूचना दी गई। दरअसल नगर निगम की साधारण सभा दो दिन की रखी गई थी। मगर सोमवार को दूसरा प्रस्ताव आने के बाद जैसे ही आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव आया, वैसे ही आयुक्त व अन्य कार्मिक वहां से उठकर चले गए। इसके बाद निंदा प्रस्ताव पास किया गया, लेकिन सभा को स्थगित भी नहीं किया गया और जन-गण-मन का गान कर दिया गया। उधर आयुक्त ने बैठक बुलाने से मना कर दिया था। पार्षदों को मंगलवार को बैठक की सूचना दी गई थी, लेकिन विवाद से बचने के लिए संगठन के स्तर पर बैठक नहीं करने का निर्णय किया गया। इसके बाद महापौर कार्यालय से पार्षदों को बैठक नहीं करने की सूचना दी गई। हालांकि कई पार्षद बैठक में शामिल होने के लिए नगर निगम मुख्यालय पहुंच चुके थे।
तीन प्रस्ताव है पेंडिंग
साधारण सभा की बैठक में कुल पांच प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से केवल 2 प्रस्ताव ही पास हो पाए। शेष तीन प्रस्तावों को पास कराने के लिए मंगलवार को बैठक रखी गई थी। मगर कर्मचारियों की हड़ताल और विवाद से बचने के लिए बैठक नहीं रखी गई। शेष प्रस्तावों में निगम प्रशासनिक कार्य प्रणाली का सरलीकरण, प्रशासन शहरों संग अभियान को गति देने पर चर्चा और प्रस्ताव संख्या पांच में सीवर-सफाई जैसे मुद्दों पर चर्चा जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

भाजपा संगठन का हस्तक्षेप...Greater Nagar Nigam में नहीं हुई साधारण सभा की बैठक
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
