scriptजर्मनी के दो बार में बरसाई गोलियां, नौ की मौत | Germany - Nine people killed by firing bullets | Patrika News

जर्मनी के दो बार में बरसाई गोलियां, नौ की मौत

locationजयपुरPublished: Feb 20, 2020 11:18:23 pm

Submitted by:

dhirya

जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार रात एक शख्स ने दो बार में गोलियां बरसाकर नौ लोगों की जान ले ली, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में संदिग्ध हमलावर और उसकी ७2 वर्षीय मां घर में मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस नस्लीय हमले के आधार पर जांच कर रही है।

जर्मनी के दो बार में बरसाई गोलियां, नौ की मौत

जर्मनी के दो बार में बरसाई गोलियां, नौ की मौत

बर्लिन . जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार रात एक शख्स ने दो बार में गोलियां बरसाकर नौ लोगों की जान ले ली, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में संदिग्ध हमलावर और उसकी ७2 वर्षीय मां घर में मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस नस्लीय हमले के आधार पर जांच कर रही है। पहला हमला रात करीब 10 बजे मिडनाइट बार में हुआ। यहां हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद हमलावर एक कार से फरार हो गया। इसके बाद हमलावर अरेना बार पहुंचा। डोरबेल बजाने के बाद उसने स्मोकिंग एरिया में लोगों पर गोलियां बरसा दीं। इसमें एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। मारे गए 9 लोगों में पांच कुर्दिश मूल के थे। पुलिस जब संदिग्ध हमलावर की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची तो उसका शव मिला। उसकी पहचान तोबियस आर (43) के रूप में हुई।
मेयर बोले, लंबे समय तक रहेगा दुख
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने मां को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। मेयर क्लॉस कमिंसकी ने कहा कि यह एक भयानक शाम थी, जो निश्चित रूप से हमें लंबे, लंबे समय तक परेशान करेगी और हम दुख के साथ इसे याद करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो