scriptचार बालश्रमिकों को करवाया मुक्त | Get four child laborers free | Patrika News

चार बालश्रमिकों को करवाया मुक्त

locationजयपुरPublished: Feb 22, 2021 10:55:42 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चार बालश्रमिकों को करवाया मुक्त

चार बालश्रमिकों को करवाया मुक्त

नाहरगढ़ थाना पुलिस ने चार बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा हैं। डीसीपी (उत्तर) डॉ परिस देशमुख ने बताया कि बालश्रम की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। थानाधिकारी मुकेश कुमार खराडिया के नेतृत्व में चूड़ी कारखाने में बाल श्रम कर रहे चार बच्चों को मुक्त करवाया गया। बच्चों की उम्र 13 से 15 तक की है। जिनसे 12 घंटे से ज्यादा काम करवाया जाता था और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी थी। कारखाना संचालक मोहम्मद सऊद झारखंड और बिहार से बच्चों को लेकर आता था और यहां पर एक वक्त का खाना देकर जबरन काम करवा रहा था। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में बालश्रम के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना पुलिस चुड़ी कारखाना एवं अन्य स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद सऊद (25) पुत्र मोहम्मद शकुर अंसारी सीतामढ़ी बिहार हाल पठानों का चौक ब्रह्मपुरी का रहने वाला हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो