scriptVIDEO: CM राजे से पहले तिवाड़ी ने मारी ‘बाज़ी’! चारभुजा से ही कर दिया राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज़ | Ghanshyam Tiwari Gaurav Yatra ahead Raje Yatra from Charbhuja | Patrika News

VIDEO: CM राजे से पहले तिवाड़ी ने मारी ‘बाज़ी’! चारभुजा से ही कर दिया राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज़

locationजयपुरPublished: Aug 03, 2018 10:32:37 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

vasundhara raje ghanshyam tiwari
जयपुर/ चारभुजा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा से पूर्व ही भारत वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने गुरुवार को चारभुजाजी में दर्शन कर राजस्थान गौरव यात्रा की शुरुआत की। उनका आरोप है कि वसुंधरा सरकार ने यात्रा का नाम उनकी पार्टी से चोरी किया है। इस मौके पर भारत वाहिनी और भाजपा के कार्यकर्ता कुछ देर के लिए आमने-सामने हुए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत समझाइश कर मामला शांत करवा दिया।
तिवाड़ी ने सभा में कहा कि भाजपा की तानाशाही व भ्रष्टाचार तथा कांग्रेस की अकर्मण्यता से राजस्थान पिछड़ कर बीमारू राज्य बन गया है। उन्होंने भाजपा को अधर्म की राह पर चलने वाली पार्टी बताया। तिवाड़ी ने रैली के साथ ढोल नगाड़े के साथ प्रवेश किया।
गौरव याद कराने आए हैं
तिवाड़ी ने राजसमंद में पत्रकारों से कहा कि वे मेवाड़ को उसका गौरव याद करवाने आए हैं। जिन लोगों ने राजस्थान के गौरव का मानमर्दन किया है, उन्हें राजस्थान गौरव यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं। राजस्थान में ढांचागत भ्रष्टाचार दिनों-दिन पसरता जा रहा है।
… इधर बेनीवाल बरसे, बोले- ‘गौरव कम किया, अब यात्रा निकाल रहे’
विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का गौरव कम हुआ है। अब गौरव यात्रा निकाली जा रही है, जो सरकारी पैसे की बर्बादी है। बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई तीसरे मोर्चे और कांग्रेस के बीच होगी। खींवसर ने कहा कि जल्द ही जयपुर में बड़ी किसान हुंकार रैली आयोजित कर नई पार्टी की घोषणा की जाएगी।
भाजपा की विदाई तय
जोधपुर के उत्तेसर गांव में वीर तेजाजी की मूर्ति के अनावरण के पश्चात सभा में खींवसर ने भाजपा व कांग्रेस को किसान व युवा विरोधी बताते हुए कहा कि राज्य से भाजपा की विदाई तय है, तो कांग्रेस में बिना सत्ता के ही मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान मचा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो