scriptहोटल में ब्वायफ्रेंड संग आई लड़की ने जब मास्क हटाया… तो लड़का भाग गया.. होटल स्टाफ को बचाने पुलिस को आना पडा | Girl hit boy friend in Hotel.... | Patrika News

होटल में ब्वायफ्रेंड संग आई लड़की ने जब मास्क हटाया… तो लड़का भाग गया.. होटल स्टाफ को बचाने पुलिस को आना पडा

locationजयपुरPublished: Nov 20, 2020 01:10:42 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

लड़की ने पुलिसवालों को भी धमका दिया और चले जाने को कहने लगे। बाद में महिला पुलिस अधिकारी वहां पहुंची और लड़की को काबू किया। उसे बाद में थाने लाया गया। होटल स्टाफ की ओर से लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

news

कोरोना को लेकर जागरुक करना युवक को पड़ा भारी, दोस्तों ने पीट पीटकर ले ली जान

जयपुर
आदर्श नगर स्थित एक #Hotel होटल में अपने दोस्त के साथ आई एक लड़की ने जमकर हंगामा किया। #Abusing गंदी गालियां देने के साथ ही उसने #Hotel-staff होटल स्टाफ को धमकाया कि रेप केस में फंसा दूंगी। बाद में जब होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस भी पहुंची। लड़की ने #Jaipur-police पुलिसवालों को भी धमका दिया और चले जाने को कहने लगे। बाद में महिला पुलिस अधिकारी वहां पहुंची और लड़की को काबू किया। उसे बाद में थाने लाया गया। होटल स्टाफ की ओर से लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
होटल स्टाफ को बुलाया, स्टाफ ब्वॉय को कमरे में ले जाकर कमरा कर लिया बंद
पुलिस ने बताया कि त्रिशा नाम की लड़की को पकडा गया है। वह पहले भी शहर के कई थानों में गिरफ्तार हो चुकी है। वह अपने ब्वायफ्रेंड के साथ होटल आई थी। होटल में दोनो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो त्रिशा का ब्वायफ्रेंड वहां से चला गया। उसके बाद त्रिशा ने हंगामा करना शुरु कर दिया। उसने होटल में सिगरेट, नॉनवेज और शराब आॅर्डर की। उसके बाद स्टाफ ब्वॉय जब डिलेवरी करने आया तो वह उसे एक कमरे में जबरन अपने साथ ले गई। वहां जाकर उसके कपडे फाड़ दिए और कहां कि रेप केस में फंसा देगी। स्टाफ ब्वॉय जैसे—तैसे बाहर भागा । बाद में पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्रिशा को वहां से चले जाने को कहा तो उसने पुलिसवालों को ही धमकाना शुरू कर दिया। मामला जब हाथ से फिसलता दिखा तो महिला पुलिस अफसर को बुलाया गया। वह त्रिशा को थाने लेकर आई। उसके पास जो सरकारी दस्तावेज मिले उनमें उसका नाम और पहचान अलग—अलग मिली है। वह अजमेर की रहने वाली है। उसके परिजनों को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वह लड़कों से दोस्ती कर उनको फंसाने की कोशिश करती है और बाद में रुपए एंठती है। उसके खिलाफ पहले भी इसी तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। लड़की ने जब मास्क हटाया तो पुलिस ने उसे पहचान लिया। उसके खिलाफ शहर के अन्य थानों में पहले ही इस तरह के कई केस दर्ज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो