scriptसाथ पढ़ते हुए दोस्ती बदली प्यार में, फिर बलात्कार के बाद युवक को करनी पड़ी शादी | Girl Student Rape Case Files in Jaipur | Patrika News

साथ पढ़ते हुए दोस्ती बदली प्यार में, फिर बलात्कार के बाद युवक को करनी पड़ी शादी

locationजयपुरPublished: Apr 20, 2019 04:00:24 pm

Submitted by:

dinesh

लडक़े के घरवालों ने अप्रेल में उसकी कहीं और शादी कर दी। पता चलने पर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली…

sad
जयपुर।

जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में शादी का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है। हरमाड़ा निवासी 21 वर्षीय युवती ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के अनुसार आरोपी लडक़ा और पीडिता दोनों कोचिंग में साथ पढ़ते थे। इस दौरान लडक़े ने उससे दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे आरोपी ने लडक़ी को अपने जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। शादी नहीं करने पर जब लडक़ी ने उस पर दबाव बनाया तो पिछले साल मार्च में आर्य समाज में शादी भी कर ली। बाद में लडक़े के घरवालों ने अप्रेल में उसकी कहीं और शादी कर दी। पता चलने पर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और 18 अप्रेल को बलात्कार का मामला दर्ज कराया।
वहीं बांसवाड़ा के सागवाड़ा में संचालित होटल मेडतिया पर दिन दहाड़े अनैतिक कार्य करते हुए संदिग्धवास्था में तीन पुरुष और तीन महिलाएं पकड़ी गई। शुक्रवार दोपहर से पहले पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस होटल पर पहुंच दबीश दी। बाहर काउंटर पर संचालक बैठा था। पूछताछ करने पर संचालक ने पहले तो बताया कि अंदर कोई नहीं है। जबकि अंदर तीन युवक और तीन महिलाएं संदिग्धावस्था में थे। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों के साथ तीन महिलाएं थी। इस संबध में पूछताछ करने पर ये लोग कोई भी संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। वहीं होटल संचालक ने पुलिस को बताया कि मुख्य संचालक बाहर गया हुआ है। मामले में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
वहीं श्रीमाधोपुर में कंचनपुर निवासी नाबालिग छात्रा का अपहरण कर बलात्कार करने का मामला शुक्रवार को दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पिता ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी बेटी 15 अप्रेल को परीक्षा देने के लिए गई थी। रास्ते में कंचनपुर का ही कृष्णकुमार बलाई व अन्य ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर कुंड हरियाणा ले गए जहां तीन-चार दिन तक उसके साथ आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को श्रीमाधोपुर में शुक्रवार को छोडकऱ चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो