काफी समय से क्षेत्र में रह रहा है। युवती के बारे में उसके भाई ने दर्ज कराया है कि परिवार घर में सो रहा था। छोटी बहन भी घर में ही थी। तड़के चार बजे भाई की आंख खुल गई। पानी पीने के लिए वह जागा तो पता चला कि घर खुला है, अलमारियां खुली पडी है। परिवार केा जगाया तो पता चला कि बहन घर में नहीं है। घर खंगाला तो घर से दो लाख 45 हजार रुपए से ज्यादा कैश, गले का सोने का हार, सोने के झुमके और सोने की अंगूठी गायब थी। बहन को फोन मिलाया तो उसका फोन स्वीच ऑफ था। इस पूरे घटनाक्रम के बार थाने में रिपोर्ट दी गई।
एक ही गोत्र के थे, शादी करना चाहते थे... जंगल से बरामद हुए शव
होली के बाद से लापता एक लड़का और लड़की का शव उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र मंे स्थित पहाड़ियों के नजदीक जंगल से बरामद हुआ। परिवार वाले कई दिनों से दोनो को तलाश कर रहे थे। लेकिन दोनो नहीं मिल रहे थे। जब दोनो के शवों के बारे में पुलिस ने सूचना दी तो कोहराम मच गया। बाद में शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। जांच कर रही कोटड़ा पुलिस ने बताया कि लड़के का गलबा और लड़की का नाम लाली था।

दोनो 18 मार्च के बाद से लापता था। दोनो एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन एक ही गोत्र के होने के कारण परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था। इसी के चलते होली के बाद दोनो लापता हो गए। परिवार और पुलिस ने उदयपुर और आसपास के जिलों तक में दोनो को सर्च किया लेकिन दोनो के शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ से लटके मिले।