जयपुर। शहर के एक निजी विश्वविद्यालय के फैशन और टैक्सटाइल विभाग की ओर से 12वें फैशन शो क्रिएशंस 2023 (Fashion Show Creations 2023) का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इसमें विभाग की 43 प्रतिभाशाली युवा डिजाइनर्स ने अपने रचनात्मक और मनमोहक परिधानों को शोकेस किया। इस शो में भारतीय समाज की सभ्यता और संस्कृति की झलक नजऱ आई। शो में एज्यौर ह्यूज़, ओशनिक स्प्लेंडर, बीटनिक ब्रिलिएंस, डिवाइन कोनिकल्स, स्टिपिल्ड विज़ंस, रैट्रो रिवाइवल, स्वैल्ट सिल्हाउट्स, सिल्वन बैलिसिमा, फोक कुटॉर थीम पर आधारित डिजाइंस को शोकेस किए गए। इस दौरान यूनिवर्सिटी के डिज़ाइनर स्टूडियो आकार के उद्घाटन की घोषणा भी की गई। साथ ही स्लाइड शो के माध्यम से नव निर्मित स्टूडियो की झलक भी दिखाई गई। जंपसूट, वन.पीस ड्रेस, को.ऑर्ड सेट और रग्स जैसी समकालीन शैलियों में पारंपरिक अजरक प्रिंट का उपयोग करते हुए बीटनिक ब्रिलिएस कलेक्शन में पूर्व और पश्चिम का फ्यून देखने को मिला तो डिवाइन क्रॉनिकल्स में महिला शक्ति के विभिन्न स्वरूपों को खूबसूरती से पेश किया गया। स्वैल्ट सिल्हाउट्स में फैशनेबल और आकर्षक रेंज देखने को मिली, इसमें काले, महरून और बैंगनी पैलेंट में मखमल, साटन, फीता और चमड़े से बने डिजाइनर परिधान शोकेस किए गए। इसी तरह से ओशिएनिक स्प्लेंडर में समुद्री पौराणिक कथाओं को दर्शाते परिधान पहने मॉडल्स से रैम्प वॉक की जिसमें नेट, ऑर्गेजा और साटन के कपड़ों पर पेस्टल कलर्स ने शो मॉडल्स की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। फैशन शो को डेविड ने कोरियोग्राफ किया।