scriptये ग्लूटेन फ्री ग्रेन हैं बेस्ट | gluten free | Patrika News

ये ग्लूटेन फ्री ग्रेन हैं बेस्ट

locationजयपुरPublished: Oct 31, 2019 03:35:38 pm

Submitted by:

Amit Purohit

ग्लूटेन फ्री डाइट के लिए उन ही खाद्य पदार्थों का चयन करें, जिसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अच्छी हो

ये ग्लूटेन फ्री ग्रेन हैं बेस्ट

ये ग्लूटेन फ्री ग्रेन हैं बेस्ट

फाइबर से भरपूर है ज्वार
ज्वार ग्लूटन फ्री होने के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ ही क्रॉनिक डिजीज की आशंका को भी कम करता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इस वजह से शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने का काम भी करता है।
हेल्दी ओट्स का सेवन करें
ओट्स बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। इसमें पाया जाने वाला बीटा-ग्लूटेन बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करने के साथ ही ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को भी सही रखने का काम करता है। एक कप ओट्स से आप आठ ग्राम फाइबर और 11 ग्राम प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं।
प्रोटीन फूड किनुआ खाएं
ग्लूटन फ्री प्रोडक्ट्स में किनुआ को भी बेस्ट माना जाता है। यह फाइबर एवं प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। किनुआ के सेवन से आप आवश्यक अमीनो एसिड की पूर्ति भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें पाए जाने वाले माइक्रो न्यूट्रिएंट भी शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
कुट्टू का आटा है पौष्टिक
व्रत में कुट्टू का सेवन किया जाता है। इसे आपके लिए ग्लूटन फ्री डाइट के रूप में शामिल करना लाभकारी होगा। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा अच्छी होती है, जो एल्जाइमर डिजीज का रिस्क कम करते हंै। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर को कम करते हैं।
राजगिरी का आटा
राजगिरी में पाए जाने वाले कंपाउंड इंफ्लेमेशन से बचाने का काम करते हैं। राजगिरी या रामदाने का प्रयोग यदि नियमित किया जाए तो हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो जाता है। यह ब्लड में से ट्राई ग्लिसराइड और बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करता है।
मक्की का आटा
फाइबर और कैरेटोनॉइड्स के लिए इस ग्लूटन फ्री डाइट का सेवन करना लाभकारी होगा। कई अध्ययनों के अनुसार मक्का कैटरेक्ट और आंखों संबंधी अन्य रोगों का रिस्क घटाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो