scriptगोएयर की एक साथ 4 फ्लाइट रद्द | GoAir canceled 4 flights | Patrika News

गोएयर की एक साथ 4 फ्लाइट रद्द

locationजयपुरPublished: Feb 07, 2020 10:15:33 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

जयपुर से जानी थी सभी फ्लाइट, करीब 800 से अधिक यात्री हो रहे परेशान, एयरलाइन्स प्रतिनिधि बोले आॅपरेशन रीजन्स के चलते की फ्लाइट रद्द

GoAir canceled 4 flights

गोएयर की एक साथ 4 फ्लाइट रद्द

जयपुर। गोएयर एयरलाइंस के यात्री आज परेशान हुए। जयपुर से जाने वाली आज 4 फ्लाइट रद्द कर दी गई। जयपुर से एक साथ 4 फ्लाइट रद्द होने से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार बढ़ गया। गोएयर एयरलाइंस के प्रतिनिधि यात्रियों को बता भी नहीं सके कि आखिर फ्लाइट रद्द क्यों की गई है। काफी देर बाद एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने सिर्फ आॅपरेशन रीजन्स का हवाला दिया, इससे यात्रियों ने नाराजगी जताई।
ये फ्लाइट रद्द हुई
गोएयर एयरलाइन की जयपुर से सुबह 9 बजे अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट जी8-701, सुबह 11.20 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट जी8-807, शाम 5.05 बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट जी8—506 और शाम को 7.15 बजे जयपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट जी8—702 को रदद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इन चारों फ्लाइट में करीब 800 से अधिक यात्रियों को जाना था। गोएयर एयरलाइन्स की ओर से यात्रियों को कोई वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं किए गए, इससे यात्रियों ने परेशानी और बढ़ गई। कई यात्रियों को मैसेज के जरिए भी जानकारी नहीं मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो