scriptGold Jewellary : डॉलर की मजबूती से सोना 900 रुपए सस्ता | Gold cheaper by Rs 900 on the strength of dollar | Patrika News

Gold Jewellary : डॉलर की मजबूती से सोना 900 रुपए सस्ता

locationजयपुरPublished: Jul 07, 2022 06:37:02 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

आयात शुल्क बढ़ने के बाद सोने और चांदी के भाव में चार दिन से चल रही तेजी पर बुधवार को डॉलर में मजबूती के कारण ब्रेक लग गया। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, देश में बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 1006 रुपए की गिरावट आई और यह 51,298 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमतें 1704 रुपए गिरकर प्रति किलोग्राम 56,449 रुपए रह गई।

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

आयात शुल्क बढ़ने के बाद सोने और चांदी के भाव में चार दिन से चल रही तेजी पर बुधवार को डॉलर में मजबूती के कारण ब्रेक लग गया। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, देश में बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 1006 रुपए की गिरावट आई और यह 51,298 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमतें 1704 रुपए गिरकर प्रति किलोग्राम 56,449 रुपए रह गई।

जयपुर में मंगलवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 53,800 रुपए के ऊपर पहुंचने के बाद बुधवार को 900 रुपए टूटकर 52,900 रुपए पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी प्रति 10 ग्राम 51,600 रुपए से गिरकर 50,700 रुपए पर आ गई। जयपुर में प्रति किलोग्राम चांदी के भाव में 2,500 रुपए की गिरावट आई। भाव में 3% जीएसटी शामिल है। सोने-चांदी के भाव में गिरावट राजधानी दिल्ली सहित देशभर के सर्राफा बाजारों में देखने को मिली।

वायदा बाजार में भी सोने में गिरावट
मल्टीपल कमोडिटी एमसीएक्स (एमसीएक्स) पर बुधवार को डिलीवरी वाला वायदा सोना प्रति 10 ग्राम 201 रुपए की गिरावट के साथ 51,10 पर ट्रेड हुआ। वही वायदा चांदी 77 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 56,788 रुपए प्रति किलो पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोना प्रति औंस 1760 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

कॉपर में भाव 1.5 साल में सबसे कम
तांबे (कॉपर) की कीमतें अपने 17 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई है। कॉपर की कीमतें 26 फरवरी के 849 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर बुधवार को 646 रुपए पर आ गई। यानी 4 महीने में ही कॉपर की कीमतें 24% घटी हैं। इससे इलेक्ट्रिक वायर बनाने वाली कंपनियों की लागत घटेगी और फायदा होगा।

खरीदारों के चेहरे पर रंगत लौटी
दिल्ली के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 760 रुपए की नरमी आई। वहीं चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम 2,000 रुपए की गिरावट आई और भाव 56,930 रुपए रह गया। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने से खरीदरों के चेहरे पर रंगत लौटी, जो कीमतें बढ़ने से परेशान थे। वहीं सोना-चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों को झटका लगा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो