scriptएेसे तो आज आ जाएगी सोने की किल्लत | gold sell in jaipur | Patrika News

एेसे तो आज आ जाएगी सोने की किल्लत

locationजयपुरPublished: Apr 18, 2018 11:14:28 am

Submitted by:

HIMANSHU SHARMA

अक्षय तृतीया भी आज

famous queens fort with gold bricks

famous queens fort with gold bricks

वैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। बुधवार को अक्षय तृतीया होने से आज इसे ओर भी शुभ माना जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है और इस दिन किए गए शुभ काम का कभी क्षय नहीं होता इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। अक्षय तृतीया होने से आज अबूझ मुहुर्त होने से शहर में सावों की धूम रहेगी साथ ही कई नए प्रतिष्ठान के,गृह प्रवेश सहित कई आयोजन हो रहे हैं। वही सामूहिक विवाह समारोह व शुभ मुहुर्त के कारण आज राजधानी जयपुर में करीब 1500 विवाह समारोह होने का अनुमान है। इसके साथ ही आज खरीदारी का भी शुभ संयोग रहेगा जिससे शहर के बाजारों में भीड़भाड़ रहेगी। आज सबसे ज्यादा ज्वैलरी की बिक्री होने का अनुमान है। क्योकि मान्यता है कि आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की विशेष परंपरा है। ऐसा माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। इसी के साथ अक्षय तृतीया को दान देने का महत्व भी माना गया है।
जयपुर में सोना स्टैंडर्ड 32 हजार पार

जयपुर में अक्षय तृतीया पर चार साल 8 माह बाद स्टैंडर्ड सोना 200 रु. बढ़कर 32,125 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जेवराती सोना भी 200 रु. बढ़कर 30,500 रु. रहा। इससे पहले 29 अगस्त 2013 को स्टैंडर्ड सोना 32,300 के स्तर पर पहुंचा था।
परशुराम जयंती पर आज

परशुराम जयंती के अवसर पर आज शहर में कई आयोजन हो रहे है। जिसमें शहर में विप्र बंधु भगवान परशुराम के अवतरण दिवस को धूमधाम से मना रहे है। जयंती के अवसर पर आज जयपुर में शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमें अलग अलग जगहों पर शोभायात्राएं निकाली जा रही है और महाआरती का आयोजन किया जा रहा हैं। शहर में कई स्थानों पर आज महाआरती होगी जिसमें घी के दीपकों के साथ महाआरती की जाएगी। शहर में आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की शहर इकाई की ओर से सुबह 10 बजे भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर परिचर्चा शुरू हुई। वही ब्राह्मण समाज राजस्थान की ओर से पिंकसिटी प्रेस क्लब दोपहर 2 बजे से परशुराम जयंती समारोह मनाया जाएगा। विश्व ब्राह्मण संगठन की ओर से सुबह 9 बजे से एमआई रोड, स्थित प्रदेश कार्यालय जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 11 मंत्रों के साथ महायज्ञ शुरु हुआ। वही पूर्णाहुति के बाद फल वितरित किए गए। इसके साथ ही शाम को रेलवे स्टेशन स्थित परशुराम सर्किल 1100 दीपक के साथ महाआरती की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो