scriptहज यात्रियों के लिए Good News, इस साल प्रदेश में सबसे अधिक बनेंगे हाजी | Good News : Haj yatra 2019, seat increase | Patrika News

हज यात्रियों के लिए Good News, इस साल प्रदेश में सबसे अधिक बनेंगे हाजी

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2019 07:57:15 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

इस साल करीब 7000 हज यात्री जाएंगे हज के मुकदस सफर पर

Huj yatra

हज यात्रियों के लिए Good News, इस साल प्रदेश में सबसे अधिक बनेंगे हाजी

हर्षित जैन / जयपुर. प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा मौका होगा, जब बड़ी संख्या में हज यात्रा-2019 के तहत हज यात्री हज के सफर पर जाएंगे। हाल ही हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर नंबर 17 जारी कर राजस्थान की 1336 वेटिंग क्लियर की है। राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के मुख्य संरक्षक हाजी जावेद कागजी ने बताया कि सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान की भारत यात्रा के दौरान 25000 सीटों की बढ़ोतरी का ऐलान किया था, इस घोषणा को सऊदी अरब सरकार की ओर से अमलीजामा पहना दिया गया है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 25000 सीटों में से 14975 सीटें सरकारी कोटे में आवंटित की थी। जिससे प्रदेश की 1336 वेटिंग क्लियर हो गई है।

करीब 7000 यात्री जाएंगे हज के सफर पर
हज 2019 के लिए राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पास 10777 आवेदन आए और राजस्थान का कोटा 5264 यात्रियों का था। अब राजस्थान के करीब 6600 हज यात्रियों का चयन हो चुका है। उम्मीद के मुताबिक इस साल करीब 7000 यात्री हज के सफर पर जाएंगे।
बीते पांच साल का हज यात्रियों का विवरण

वर्ष —– आवेदन —– ——- हज पर गए

2015 —- 16519—————- 3749

2016 ——16593 —————-3716

2017 ——-17817—————- 4776

2018——- 14464 —————-5650

28 को दूसरा हज ट्रेनिंग शिविर
राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से 28 अप्रेल को दूसरा हज ट्रेनिंग शिविर मोतीडूंगरी रोड स्थित मुस्लिम सीनियर सैकंडरी स्कूल में लगाया जाएगा। महासचिव हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि शिविर की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी। एक बजे शिविर का समापन होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो