scriptमालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेन हुई रद्द…यहां देखें लिस्ट | Goods train derailed, many trains canceled... see list here | Patrika News

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेन हुई रद्द…यहां देखें लिस्ट

locationजयपुरPublished: Aug 07, 2022 04:43:24 pm

Submitted by:

Arvind Palawat

देश में लगातार रेल हादसे हो रहे हैं। रविवार को भी उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के खरावड़ स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेन हुई रद्द

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेन हुई रद्द

जयपुर। देश में लगातार रेल हादसे हो रहे हैं। रविवार को भी उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के खरावड़ स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इसके कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालातों को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रविवार और सोमवार को चलने वाली आठ ट्रेन पूरी तरह रद्द कर दी है। वहीं, चार के रूट परिवर्तित किए गए हैं और चार ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की है।
ये ट्रेन रहेगी रद्द
1. गाड़ी संख्या 04089, नई दिल्ली -हिसार रेलसेवा 7 अगस्त को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04084, हिसार-जिंद रेलसेवा 8 अगस्त को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 14724, भिवानी-कानपुर रेलसेवा 7 अगस्त को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 04500, रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 7 अगस्त को रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 04499, दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा 7 अगस्त को रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 04283, दिल्ली -रेवाड़ी रेलसेवा 7 अगस्त को रद्द रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 04990, रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 8 अगस्त को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के बदले रूट
1. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेलसेवा जो 5 अगस्त को डिब्रूगढ़ से रवाना हो चुकी है। वह अब दिल्ली-पानीपत-जींद होकर गंतव्य तक पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 12455, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर रेलसेवा 7 अगस्त यानी आज दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान कर वाया दिल्ली सराय रोहिल्ला-पानीपत-जींद होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 14738, तिलक ब्रिज-भिवानी रेलसेवा 7 अगस्त को तिलक ब्रिज से प्रस्थान कर वाया नई दिल्ली-रोहतक होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 12556, बठिंडा-गोरखपुर 7 अगस्त को बठिंडा से प्रस्थान कर वाया हिसार-जाखल-जींद-पानीपत-नई दिल्ली होकर संचालित होगी।
ये ट्रेन रहेगी आंशिक रद्द

वहीं, गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा रविवार को रोहतक तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रोहतक -दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा रोहतक तक संचालित होगी। यह रेलसेवा रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा रोहतक से संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा रविवार को रोहतक से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो