scriptबेहद शानदार है गूगल का नेक्स्ट मिनी | Google's Next Mini is very good | Patrika News

बेहद शानदार है गूगल का नेक्स्ट मिनी

locationजयपुरPublished: Nov 28, 2019 10:00:32 pm

Submitted by:

Khusendra Tiwari

मशीन लर्निंग से शानदार साउंड क्वालिटी

बेहद शानदार है गूगल का नेक्स्ट मिनी

बेहद शानदार है गूगल का नेक्स्ट मिनी

टेक्नोलॉजी ने आज हर चीज को आसान बना दिया है। लाइफस्टाइल को ईजी बनाने वाले प्रोडेक्ट्स लिहाजा आज सभी के बीच पसंद किए जा रहे हैं। इसी से जुड़ी एक खास जानकारी यह है कि गूगल ने इस साल अक्टूबर में ग्लोबल बाजार में गूगल पिक्सल 4 स्मार्टफोन के साथ ही नेक्स्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर को लॉन्च किया था, जो कि अब आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस यू-ट्यूब म्यूजिक और जिओ सावन समेत कई म्यूजिक स्ट्रीम को सपोर्ट कर सकता है। गूगल की ओर से जारी किया गया यह डिवाइस बेहद खास है। एक्सपट्र्स का कहना है कि यह पिछले साल लॉन्च किए गए गूगल होम मिनी का अपग्रेड वर्जन है। फिलहाल यह स्मार्ट स्पीकर यूजर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यूजर्स इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। भारत में इसकी कीमत 4,499 रुपये है।नेक्स्ट मिनी के डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक होम मिनी जैसा ही है। साथ ही कई फीचर्स से लैस है। इसमें मशीन लर्निंग चिप की मदद से यूजर्स को शानदार साउंड क्वालिटी देने की कोशिश की गई है। डिवाइस फिलहाल दो कलर वैरिएच चारकोल और चॉक में अवलेबल है। खास बात यह है कि इस डिवाइस की मदद से आप अपने ईमेल को पढ़ सकते हैं। साथ ही ट्रेफिक से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर ब्लूटूथ और वाइफाई की सुविधा भी दी गई है। इसमें राउंडेड शेप के इस डिवाइस में आपको वॉल.-माउंटिंग के लिए हूक,० पावर कनेक्टर पोर्ट और केबल दिए गए हैं। इसके अलावा डिवाइस में नीचे की ओर माइक्रोफोन स्लाइडर स्विच और लाइट भी मौजूद है। इस स्मार्ट स्पीकर कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज को सपोर्ट करने में सक्षम है, इसमें यूट्यूब म्यू्जिक, जिओ सावन, स्पोटीफाइ, गाना और विंक म्यूजिक जैसे कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो