scriptगूगल ने कहा कि ग्लोबली भी हिट है हिंदी | Google said that globally is also a Hindi hit | Patrika News

गूगल ने कहा कि ग्लोबली भी हिट है हिंदी

locationजयपुरPublished: Sep 21, 2019 09:48:35 pm

Submitted by:

Khusendra Tiwari

गूगल पर छाई हिंदी की लोकप्रियता

गूगल ने कहा कि ग्लोबली भी हिट है हिंदी

गूगल ने कहा कि ग्लोबली भी हिट है हिंदी

– गूगल असिस्टेंट्स में ग्लोबली दूसरे नंबर पर
– जल्द ही गूगल हिंदी असिस्टेंट्स अन्य प्लेटफॉर्म पर भी

जयपुर. एक भारतीय होने के नाते आपको भी यह बात जानकार बेहद खुशी होगी। कि दुनियाभर में अपनी खास लोकप्रियता रखने वाली भाषा हिंदी गूगल असिस्टेंट पर दूसरे नंबर भी ऐसी भाषा है, जो सबसे ज्यादा यूज की जा रही है। गूगल ने यह खुलासा हाल ही किया। गूगल ने कहा कि लोगों को अपनी भाषा में सर्च करने की सहूलियत देने के लिए गूगल ने असिस्टेंट की शुरुआत की थी। इसके लिए गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से गूगल इंडिक को तैयार किया। गूगल सर्च के अलावा लैंस और अन्य प्रोडेक्ट्स के लिए इस्तेमाल किए गए इस गूगल इंडिक को लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज गूगल असिस्टेंट दुनिया भर में दूसरी सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली भाषा के रूप में उभरी है। यानी टेक दिग्गज गूगल का मानना है कि हिंदी ग्लोबली हिट है। गूगल ने बताया कि अंग्रेजी के बाद हिंदी दूसरी ऐसा भाषा है, जिसका यूज गूगल पर किया जाता है।

टीवी में भी मिलेगा असिस्टेंटसी
इस तथ्थ को उजागर करने के साथ ही अब गूगल ने यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही गूगल असिस्टेंस के तहत इंडिक लैग्वेज यानी हिंदी की सेवा एंड्रॉयड टीवी पर भी अवलेबल होगी। जल्द ही यूजर्स गूगल असिस्टेंट की मदद से टीवी पर भी हिंदी में सर्च कर पाएंगे। गूगल के वाइस प्रेसीडेंट, प्रोडेक्ट मैनेजमेंट ब्रान्सटेंन का कहना है कि लगभग दो साल पहले हमारी ओर से इंडिया में यह सेवा शुरू की गई थी, जिसमें हिंदी के अलावा अन्य आठ लैग्वेज की सुविधा भी दी गई थी और आज हिंदी ग्लोबली हिट है। गूगल का कहना है कि इंडियन इस टूल के जरिए आवाज की शक्ति का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें होमवर्क में मदद करने के लिए जानकारी प्राप्त करने, ट्रेन शेड्यूल प्राप्त करने जैसे कई काम करते हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि गूगल असिस्टेंट इंडिया में इतना लोकप्रिय है कि पिछले साल इस वॉयस आधारित असिस्टेंट को भारत में शादी के लिए लगभग 4.5 लाख प्रस्ताव मिले थे। गूगल का कहना है कि गूगल असिटेंट एपल के सिरी और अमेजॉन के एलेक्सा के साथ अच्छी प्रतिस्पर्धा कर रहा उनका कहना है कि यह उत्पाद 80 से अधिक देशों में 30 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है।
पत्रिका टेक डेस्क की रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो