scriptगूगल की सर्विस ‘स्टेडिया’ का गेम ओवर, अगले साल बंद | Google winds down Stadia game-streaming service 3 years after launch | Patrika News

गूगल की सर्विस ‘स्टेडिया’ का गेम ओवर, अगले साल बंद

locationजयपुरPublished: Oct 01, 2022 11:18:01 pm

Submitted by:

Aryan Sharma

विफल सर्विस: यूजर्स को मिलेगा रिफंड

गूगल की सर्विस 'स्टेडिया' का गेम ओवर, अगले साल बंद

गूगल की सर्विस ‘स्टेडिया’ का गेम ओवर, अगले साल बंद

नई दिल्ली. सर्च इंजन गूगल ने अपनी क्लाउड गेमिंग सर्विस ‘स्टेडिया’ (Stadia) को बंद करने की घोषणा की है। सर्विस अंतत: 18 जनवरी, 2023 को समाप्त हो जाएगी। इस गेमिंग सर्विस की शुरुआत 2019 में हुई थी। ज्यादा यूजर्स का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाने की वजह से यह सेवा बंद हो रही है। स्टेडिया कंट्रोलर खरीदने वाले सभी यूजर्स को कंपनी की ओर से रिफंड मिलेगा। साथ ही गूगल स्टोर से खरीदे गए किसी भी गेम और ऐड-ऑन सामग्री का पैसा भी अगले वर्ष जनवरी तक लौटा दिया जाएगा। हालांकि स्टेडिया भारत में उपलब्ध नहीं थी, लेकिन इसे वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) पर नया गूगल अकाउंट बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता था।

ये सर्विस पहले हो चुकी हैं बंद
ऑर्कुट: 2004 में गूगल ने ऑर्कुट लॉन्च किया। सर्वाधिक यूजर्स भारत या ब्राजील से थे। लेकिन, 10 साल बाद गूगल प्लस को चलाने के लिए कंपनी ने ऑर्कुट को बंद कर दिया।

गूगल बज: 2010 में गूगल ने मैसेजिंग और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म गूगल बज की शुरुआत की। एक साल के बाद जब यूजर्स की गोपनीयता पर खतरा मंडराने लगा तो इसे बंद कर दिया गया।

गूगल प्लस: 2011 में गूगल ने फेसबुक को टक्कर देने के लिए सोशल मीडिया नेटवर्क ‘गूगल प्लस’ लॉन्च किया। लेकिन, यह फेसबुक को कभी चुनौती नहीं दे पाया। आठ साल के संचालन के बाद समाप्त कर दिया।
ऐलो ऐप: 2016 में मोबाइल ऐप ऐलो लॉन्च किया, लेकिन कम यूजर्स होने के कारण इसे तीन साल में बंद करना पड़ा। 2022 में मैसेजिंग सर्विस गूगल हैंगआउट को समाप्त कर इसके स्थान पर गूगल चैट की शुरुआत की गई।

वैश्विक क्लाउड गेमिंग मार्केट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो