जयपुर

अब प्रदेश के 167 ब्लॉक मुख्यालयों पर खुलेंगे सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल

प्रदेश में 167 ब्लॉक मुख्यालयों (Block headquarters) पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम (Mahatma Gandhi Government School English Medium) खोले जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (District Education Officers) को अपने क्षेत्र के उपयुक्त विद्यालय का चयन और संबंधित कार्रवाई पूरी कर तीन दिन में प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय भेजने है।

जयपुरJan 11, 2020 / 12:19 am

vinod

अब प्रदेश के 167 ब्लॉक मुख्यालयों पर खुलेंगे सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल

-माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्कूल के प्रस्ताव तीन दिन में भेजने के दिए निर्देश
बीकानेर। प्रदेश में 167 ब्लॉक मुख्यालयों (Block headquarters) पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम (Mahatma Gandhi Government School English Medium) खोले जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (District Education Officers) को अपने क्षेत्र के उपयुक्त विद्यालय का चयन और संबंधित कार्रवाई पूरी कर तीन दिन में प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय भेजने है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में इन विद्यालयों को स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
स्थानीय आवश्यकता रहेगा आधार

यदि जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय एक ही है, तो ब्लॉक के अन्य बड़े गांव या कस्बे में नया महात्मा गांधी राजकीय
विद्यालय अंग्रेजी माध्यम स्थानीय आवश्यकता एवं जन प्रतिनिधियों की राय के अनुसार अलग से रूपान्तरित किया जा सकेगा। यदि ब्लॉक मुख्यालय में एक ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अथवा दो (बालिका विद्यालय सहित) हो तो एेसी स्थिति में उस ब्लॉक में स्थित अन्य विद्यालय (माध्यमिक अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालय) को भी जन प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के रूप में रूपान्तरित किया जा सकेगा।
बीते साल जिलेवार खुले थे स्कूल

बीते साल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक-एक महात्मा गांधी विद्यालय खोले थे, जो अंग्रेजी माध्यम के थे। इसके अलावा 134 मॉडल राजकीय स्वामी विवेकांनद स्कूल भी खोले गए थे। अब ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल और खोले जाने की योजना है।

Home / Jaipur / अब प्रदेश के 167 ब्लॉक मुख्यालयों पर खुलेंगे सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.