जयपुर

गहलोत सरकार ने राजस्थान की महिलाओं को दी बड़ी सौगात, इस विभाग में निकाली भर्ती

Upcoming Government Job in Rajasthan : राज्य में Women Welfare की 7 योजनाओं का लाभ जल्द ही प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा। Women empowerment department में 300 पदों पर भर्ती होगी वहीं साथिनों का मानदेय भी 200 रूपये बढ़ाया गया है।

जयपुरAug 06, 2019 / 09:55 pm

rohit sharma

जयपुर। राज्य में महिलाओं के कल्याण ( women welfare ) की 7 योजनाओं का लाभ जल्द ही प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा। महिलाओं के लिए ये घोषणा महिला एवं विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ( mamta bhupesh ) ने की। उन्होंने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग ( women empowerment department ) में 300 पदों पर भर्ती होगी वहीं साथिनों का मानदेय भी 200 रूपये बढ़ाया गया है।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ( Minister of State for Women and Child Development ) ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को हुई बैठक में विभाग की सचिव, महिला अधिकारिता की निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं की निदेशक को इस बारे में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।


ये 7 योजनाएं हैं शामिल
मंत्री भूपेश ने बताया कि प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी सौर शक्ति महिला कौशल विकास योजना, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला पुनर्वास योजना, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी शक्ति निधि जागरूकता शिक्षा कार्यक्रम, इंदिरा गांधी शक्ति निधि में से गरीब सम्पत्तिहीन एवं सीमान्त महिलाओं के आय सृजन एवं कौशल विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने के लिए योजना तथा प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी शक्ति निधि में से सामुहिक विवाह योजना प्रस्तावित है।


CM गहलोत ने की घोषणा
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने एक हजार करोड़ रूपये की प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति निधि ( Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Nidhi ) की घोषणा की है। जिसमें महिलाओं को उद्यम स्थापना के लिए सहयोग, आधुनिक अनुसंधान के लिए सहायता, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता के लिए शिक्षा तथा पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास से संबंधित गतिविधियां संपादित की जानी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा के लिए ये योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Home / Jaipur / गहलोत सरकार ने राजस्थान की महिलाओं को दी बड़ी सौगात, इस विभाग में निकाली भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.