scriptCAA पर सरकार एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी | Government will not back an inch on CAA | Patrika News

CAA पर सरकार एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी

locationजयपुरPublished: Jan 03, 2020 03:42:35 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि नागरिकता कानून (CAA) सरकार एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राहुल ने कानून पढ़ा है तो वह उनसे बहस कर सकते हैं। अगर नहीं पढ़ा है तो उन्हें इटली भाषा में इसका ट्रांसलेशन भेजने के लिए तैयार हूं।

Government will not back an inch on CAA

CAA पर सरकार एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी

जयपुर
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि नागरिकता कानून (CAA) सरकार एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राहुल ने कानून पढ़ा है तो वह उनसे बहस कर सकते हैं। अगर नहीं पढ़ा है तो उन्हें इटली भाषा में इसका ट्रांसलेशन भेजने के लिए तैयार हूं।
शाह ने जोधपुर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन आयोजित रैली में इस कानून का विरोध करने वाले नेताओं पर जबरदस्त हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस, ममता दीदी, एसपी, बीएसपी, केजरीवाल एंड कंपनी सभी इस कानून का विरोध कर रहे हैं, इन सभी को मैं चुनौती देता हूं कि वो साबित करें इससे किसी अल्पसंख्यक को नुकसान होगा। शाह ने विरोधियों को चेताया कि जितना भी भ्रम फैलाना है, फैला लें लेकिन बीजेपी इस कानून पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।
अमित शाह ने कहा कि सारी पार्टी एक हो जाएं, बीजेपी CAA पर एक इंच भी वापस नहीं आएगी। जनसभा में शाह ने लोगों को एक नंबर 8866288662 देकर कहा कि इस पर मिसकॉल देकर CAA के लिए अपना समर्थन दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के अंदर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान का आयोजन किया है. जिनको वोट बैंक की राजनीति करने की आदत है वही इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने CAA के खिलाफ दुष्प्रचार किया है, जिसकी वजह से देश के हजारों युवा गुमराह हुए। इसी वजह से हम CAA को लेकर जनजागरण कर रहे हैं।
गृह मंत्री बोले कि पाकिस्तान-बांग्लादेश-अफगानिस्तान से जो हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई और पारसी अल्पसंख्यक आए, उनकी किसी ने चिंता नहीं की। लेकिन मोदी सरकार ने इस वादे को निभाया। उनको भारत में नागरिकता देने का महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल समेत सभी नेताओं ने इसका वादा किया था, क्या ये भी सांप्रदायिक थे। कांग्रेस ने वोट बैंक की वजह से कुछ नहीं किया, लेकिन नरेंद्र मोदी 56 इंच की छाती वाले हैं वह किसी से नहीं घबराते हैं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो