scriptराज्यपाल ने लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई | Governor administered the oath of Lokayukta to Lohra | Patrika News

राज्यपाल ने लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई

locationजयपुरPublished: Mar 09, 2021 01:46:56 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

राज्यपाल ने लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई

राज्यपाल ने लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई

राज्यपाल ने लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई

राज्यपाल ने लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजभवन में पूर्व न्यायाधीश प्रताप कृष्ण लोहरा को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। लोहरा ने हिंदी में शपथ ली। प्रारम्भ में मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने लोकायुक्त पद पर लोहरा की नियुक्ति का राज्यपाल मिश्र द्वारा जारी किया गया वारंट हिंदी में पढ़कर सुनाया। राजभवन के बैंक्वेट हाॅल में आयोजित सादा समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डॉ . सुभाष गर्ग, श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली , न्यायाधीशगण, पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर, प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण और लोहरा के परिजन मौजूद थे।
एस्ट्रो मेघा शर्मा ने किया चैत्र नवरात्रि कैलेंडर का पोस्टर विमोचन

एस्ट्रो मेघा शर्मा ने आतिश मार्केट स्थित क्लब पार्टियों में चैत्र नवरात्रि कैलेंडर का पोस्टर विमोचन किया। उन्होंने बताया कि इस कैलेंडर के जरिए मासिक राशिफल की जानकारी के साथ.साथ लकी नंबर, लकी कलर, लकी स्टोन और मंत्र की सारी जानकारी पता कर पाएंगे। इस मौके पर मनोवैज्ञानिक राखी शर्मा, स्पेशल काउंसलर एंड मिसेज इंडिया ग्लोब 2020 मीनाक्षी गोडविन, पूर्व मेयर विष्णु लाटा इवेंट गुरु अरशद हुसैन, सेलिब्रिटी एक्ट्रेस दीप्ति चौधरी, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल फैशन स्टाइलिस्ट प्रज्ञा टिबरीवाल, सिंगर एक्टर अपर्णा बाजपेई,एसएमएस स्पोट्र्स एकेडमी के डायरेक्टर गोविंद सिंह, राहुल शर्मा, कपिल मिश्रा, श्रेयांश डिड्डा, राज शर्मा,एडवोकेट शिव जोशी, रणवीर सिंह शेखावत, फोटोग्राफर सुहान खान
पत्रकार और समाज सेवक बृजेश पाठक, एक्टर अकबर खान, सेलिब्रिटी एक्ट्रेस डायना उपेन आदि उपस्थित थे
meghs_shram.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो