scriptराज्यपाल, सीएम ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली | Governor, CM celebrated Holi with joy | Patrika News

राज्यपाल, सीएम ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

locationजयपुरPublished: Mar 11, 2020 03:39:02 pm

Submitted by:

Ashish

Governor Kalraj Mishra : राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में होली का पर्व सादगी और हर्षोल्लास से मनाया। राज्यपाल ने सोमवार की शाम राजभवन में होली पूजन किया।

governor-cm-celebrated-holi-with-joy

हर्षोल्लास के साथ मनाई राज्यपाल, सीएम ने होली

जयपुर

Governor Kalraj Mishra : राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में होली का पर्व सादगी और हर्षोल्लास से मनाया। राज्यपाल ने सोमवार की शाम राजभवन में होली पूजन किया। इस दौरान मिश्र ने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। होली के पर्व को देखते हुए राज्यपाल ने मंगलवार को राजभवन में उनसे मिलने आए लोगों को गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई। राज्यपाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने भी होली का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने निवास पर परिवारजन, सीएमओ के अफसरों और मौजूद अन्य लोगों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने होली पूजन किया। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में पत्नी सुनीता गहलोत के साथ आरती भी की। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ सीएमआर में होलिका दहन किया गया। होली पर्व में आरएएसी बटालियन के साथ ही लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो