जयपुर

मुख्यमंत्री गहलोत के घर जाएंगे कल्याण सिंह, 9 सिंतबर को लेंगे विदाई

प्रदेश के नए राज्यपाल कलराज मिश्र संभवतः 10 या 11 सिंतबर को अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं। राज्यपाल मिश्र के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यपाल सचिवालय ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं मौजूदा राज्यपाल कल्याण सिंह 9 सिंतबर को विदाई लेंगे।

जयपुरSep 03, 2019 / 08:14 pm

firoz shaifi

Governor Kalyan Singh

जयपुर। प्रदेश के नए राज्यपाल कलराज मिश्र संभवतः 10 या 11 सिंतबर को अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं। राज्यपाल मिश्र के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यपाल सचिवालय ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं मौजूदा राज्यपाल कल्याण सिंह 9 सिंतबर को विदाई लेंगे।
वे उसी दिन जयपुर से लखनऊ के व लिए रवाना होंगे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कल्याण सिंह के सम्मान में बुधवार शाम अपने सरकारी आवास पर हाई टी का आयोजन रखा है।
शाम चार बजे होने वाले हाई टी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए राज्यपाल कल्याण सिंह मुख्यमंत्री के आवास पर जाएंगे। हाई टी कार्यक्रम में कई ब्यूरोक्रेट्स और मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। ॉ
बता दें कि कल्याण सिंह ने राज्यपाल के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। राष्ट्रपति ने उनके स्थान पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। ये एक संयोग है कि कल्याण सिंह और कलराज मिश्र दोनों ही उत्तर प्रदेश से हैं और भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे हैं।
कल्याण सिंह जहां यूपी के मुख्यमंत्री रहे तो वहीं कलराज मिश्र भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

 

Home / Jaipur / मुख्यमंत्री गहलोत के घर जाएंगे कल्याण सिंह, 9 सिंतबर को लेंगे विदाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.