scriptराज्यपाल ने नक्की झील का सपरिवार भ्रमण किया | Governor visited Nakki Lake with family | Patrika News

राज्यपाल ने नक्की झील का सपरिवार भ्रमण किया

locationजयपुरPublished: Jun 23, 2021 08:57:48 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

पारिस्थितिकी अनुकूलता के तहत संरक्षण और स्थानीय विकास पर दिया जोर

राज्यपाल ने नक्की झील का सपरिवार भ्रमण किया

राज्यपाल ने नक्की झील का सपरिवार भ्रमण किया



जयपुर/ माउंट आबू, 23 जून
राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार माउंट आबू की सुप्रसिद्ध नक्की झील के किनारे सपरिवार भ्रमण किया। इस दौरान राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र सहित उनके परिजनों ने झील में बोटिंग भी की। राज्यपाल ने राजस्थान के इस सुंदर पर्वतीय पर्यटन स्थल का पारिस्थितिकी अनुकूलता के तहत संरक्षण और विकास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में आ रहे पारिस्थितिकीय बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मीठे पानी की सुप्रसिद्ध नक्की झील और इसके आस.पास के स्थलों को इकोलोजिकल जोन के तहत सावधानी रखते हुए संरक्षण करने के प्रयास इस तरह से हों कि यहां की जैव विविधता भी बची रहे।
मिश्र ने इससे पहले नक्की झील स्थित नेशनल पार्क पर पहुंचने पर उपखण्ड अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा से झील विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि झील की स्वच्छता को बरकरार रखते हुए पर्यावरण को शुद्ध रखने में जन भागीदारी सभी स्तरों पर सुनिश्चित होनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो