script

New Year 2020 : राज्यपाल सरहद पर सैनिकों के साथ करेंगे 2020 का स्वागत

locationजयपुरPublished: Dec 28, 2019 05:07:49 pm

Submitted by:

abdul bari

राज्यपाल कलराज मिश्र ( RAJASTHAN GOVERNOR KALRAJ MISHRA ) अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ नव वर्ष मनाएंगे। राज्यपाल मिश्र 29 दिसम्बर को जैसलमेर जाएंगे, जहां वे राजस्थान की सरहद पर जवानाें के साथ 2019 को विदाई ( 2019 Farewell ) देंगे और नव वर्ष 2020 का स्वागत ( New Year 2020 ) करेंगे।

जयपुर
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ( Rajasthan Governor Kalraj Mishra ) अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ नव वर्ष मनाएंगे। राज्यपाल मिश्र 29 दिसम्बर को जैसलमेर जाएंगे, जहां वे राजस्थान की सरहद पर जवानाें के साथ 2019 को विदाई ( 2019 farewell ) देंगे और नव वर्ष 2020 का स्वागत ( New Year 2020 ) करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल मिश्र नए साल के पहले दिन दोपहर में जयपुर लौटेंगे।
पश्चिमी राजस्थान की पुरातन धरोहरों का अवलोकन करेंगे राज्यपाल

राज्यपाल कलराज मिश्र ( GOVERNOR OF RAJASTHAN ) राजस्थान भर में अपनी तरह की अनूठी व वास्तु सम्मित बस्तियों की संरचना वाले कुलधरा का अवलोकन भी करेंगे।
लोक सांस्कृतिक परम्पराओं से रूबरू हाेंगे राज्यपाल ( governor program )

राज्यपाल कलराज मिश्र अपनी चार दिवसीय जैसलमेर यात्रा के दौरान विश्वविख्यात विरासतों का अवलोकन करने के साथ पश्चिमी राजस्थान की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परम्पराओं से भी रूबरू हाेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो