scriptPhotos : गोविन्द के दरबार में सजे होली के रंग, होली के भजनों की मिठास में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु | Patrika News
जयपुर

Photos : गोविन्द के दरबार में सजे होली के रंग, होली के भजनों की मिठास में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

7 Photos
6 years ago
1/7

जयपुर. भजनों की स्वरलहरियों से गूंजता माहौल। नृत्य, गीत और संगीत की प्रस्तुतियों के दौरान पुष्प से गोविन्द संग होली खेलते कलाकारों की टोलियां और भजनों की मिठास से मंत्रमुग्ध होते श्रद्धालु। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को आराध्य देव गोविन्ददेवजी मंदिर में फागोत्सव के दौरान देखने को मिला।

2/7

शहर के नामचीन कलाकारों ने गोविन्द के दरबार में हाजरी लगाई। गणेश वन्दना के साथ कलाकारों की प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान गायिका श्वेता सहाय ने होरी होरी होरी आओ खेलें होरी, होली खेल रहे नंदलाल...भजन की प्रस्तुति दी।

3/7

इसके बाद नृत्य गुरु गिरधारी महाराज के नेतृत्व में करीब एक दर्जन महिला कलाकारों ने ठहरोरी, ठहरोरी सहेल्यों देखो आवे गोविन्द थे रुक जाओ..., यो कुण रंग डार्यो... गीत पर राजस्थानी लोक नृत्य से होली के रंगों को साकार किया।

4/7

श्वेता गर्ग ने साथी कलाकारों के साथ हे री आज होली खेलूंगी मैं रंग में...गीत पर कत्थक नृत्य से ठाकुरजी को रिझाया। गोविन्द के दरबार में जयपुर घराने के कत्थक नृत्य का भी खूब रंग जमा। जसोदा को लाल लेगो री धूम मची रे...गीत पर महिला कलाकारों ने ठाकुरजी के समक्ष कत्थक नृत्य से अपनी हाजरी लगाई।

5/7

इससे पूर्व गायक महेन्द्र स्वामी, पी. आर. स्वामी, मंजरी महाजन, अविनाश शर्मा, राजू जबड़ा ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। लोक कलाकार मूंगाराम ने भी अपनी अनूठी नृत्य शैली से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने नैणा नीचा कर ले श्याम सूं मिलाव ली कांई...गीत पर साथी कलाकारों के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी।

6/7

कालबेलिया नृत्य से भी मची होली की धमाल कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियों की कड़ी में कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबों ने भी गोविन्द के दरबार में होली की धमाल मचाई।

7/7

आज ये प्रस्तुतियां रहेंगी खास
कार्यक्रम संचालक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को फागोत्सव में सुप्रसिद्ध नृत्य कलाकार रूपसिंह शेखावत सहित स्वामी गर्ग, संजय रायजादा, मंजू शर्मा, मुकेश वर्मा के साथ ही संगीत आश्रम के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.