scriptकृषि अध्यादेश को लेकर डोटासरा ने मोदी सरकार को घेरा, अध्यादेश को बताया किसान और कृषि विरोधी | govind singh dotasara comment modi government agriculture bills | Patrika News

कृषि अध्यादेश को लेकर डोटासरा ने मोदी सरकार को घेरा, अध्यादेश को बताया किसान और कृषि विरोधी

locationजयपुरPublished: Sep 18, 2020 07:09:03 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

केंद्र सरकार की ओर से कृषि को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

govind singh dotasara comment modi government agriculture bills

केंद्र सरकार की ओर से कृषि को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जयपुर। केंद्र सरकार की ओर से कृषि को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि ये अध्यादेश किसान और कृषि विरोधी है, इससे दलालों और बिचौलियों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी। किसानों की बजाए इससे अदानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ होगा।
डोटासरा ने कहा कि किसान को कमजोर करने से देश कमजोर होगा। कि कांग्रेस पार्टी किसान के साथ खड़ी है। हम पुरजोर तरीके से इसका विरोध कर रहे हैं। इससे पहले भी जब भी देश में किसान के हितों के खिलाफ किसी भी सरकार ने कोई कदम उठाया है कांग्रेस ने विरोध किया है।
पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि कोरोना के चलते कांग्रेस अभी सड़कों पर नहीं उतर रही लेकिन देश भर में कांग्रेस पार्टी अपना विरोध दर्ज करा रही है। गुर्जर आरक्षण को लेकर डोटासरा ने कहा कांग्रेस ने हमेशा गुर्जर आरक्षण को समर्थन दिया है।
भाजपा ने ही गुर्जरों के साथ विश्वासघात किया। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वैसे नौवीं अनुसूची में शामिल करें। प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर डोटासरा ने कहा निकाय चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा।
प्रदेश में अजय माकन के दूसरे चरण के दौरे को लेकर डोटासरा ने कहा अभी कोरोना काल में अजय माकन का दौरा संभव नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो