script31 तोपों की सलामी के बाद होगा गोविंदाभिषेक | Govindabhishek will be held after 31 gun salute | Patrika News

31 तोपों की सलामी के बाद होगा गोविंदाभिषेक

locationजयपुरPublished: Aug 19, 2022 08:25:29 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

31 तोपों की सलामी के बाद होगा गोविंदाभिषेक …शहर में जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में गोविंद मिश्र रात्रि 10 से 11 बजे जन्माष्टमी व्रत कथा का पाठ करेंगे। रात्रि 12 बजे गोविंद के अभिषेक दर्शन खुलेंगे। 31 तोपों की सलामी के बाद गोविंदाभिषेक होगा। इस दौरान छह पंडित वेद पाठ करेंगे। 425 लीटर दूध व 365 किलो दही से पंचामृत अभिषेक होगा। भगवान की पोशाक में राजस्थानी गोटा पत्ती की झलक दिखेगी। गोविंद देवजी मंदिर में दो साल बाद शनिवार सुबह दस बजे से नंदोत्सव मनाया जाएगा। शाम को ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

पोशाक होगी खासए विदेशी पुष्पों से शृंगार

मानसरोवर धौलाई में इस्कॉन मंदिर परिसर स्थित गिरिधारी दाऊजी मंदिर में सुबह 4.30 बजे से मंगला आरती के दर्शन शुरू होंगे। सुबह 7.30 जन्माभिषेक की झांकी होगी। प्रवक्ता जनार्दन जितेंद्रीय दास ने बताया कि 230 निजी गार्ड, 600 स्वयंसेवक व 250 पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालेंगे। 3.60 लाख रु. की वृंदावन से तैयार कराई सिल्क की रंग-बिरंगी पोशाक के साथ ही कुंदन मीना जड़ित रजवाड़ी आभूषण ठाकुरजी को धारण कराए जाएंगे। मलेशिया, सिंगापुर व थाईलैंड से मंगाए आर्किड, लिली व मोगरा सहित अन्य फूलों से विशेष शृंगार किया जाएगा। द्वारका व श्रीनाथ मंदिर की तर्ज पर मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

जगतपुरा स्थित कृष्ण बलराम मंदिर में संकीर्तन, भजन, भगवान कृष्ण की कथा व वीडियो शो खास होगा। वृंदावन की खास पोशाक के साथ ही विदेशी फूलों के रस से भगवान का अभिषेक व शृंगार होगा। यहां 1000 से अधिक सेवादार व 100 पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालेंगे। अभिषेक व शृंगार के लिए कन्नौज से खास गुलाबजल व केवडे़ का जल मंगाया है। भगवान सवा लाख की पोशाक धारण करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो