scriptयहां बुजुर्ग दौड़कर पहुंचा रहे ऑनलाइन खाने के ऑर्डर | Grannies are delivering online food order in Japan | Patrika News

यहां बुजुर्ग दौड़कर पहुंचा रहे ऑनलाइन खाने के ऑर्डर

locationजयपुरPublished: Jul 20, 2019 07:44:20 pm

Submitted by:

Mohmad Imran

यहां बुजुर्ग दौड़कर पहुंचा रहे ऑनलाइन खाने के ऑर्डर-राइड-शेयरिंग प्रतिबंधित होने के कारण निजी कंपनियों ने निकाला यह रास्ता

खुद को फिट रखने के मकसद से जापानी बुजुर्ग इसे पैदल या दौड़ लगाते हुए कर रहे हैं

खुद को फिट रखने के मकसद से जापानी बुजुर्ग इसे पैदल या दौड़ लगाते हुए कर रहे हैं

दुनिया भर में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का चलन बढ़ रहा है। लेकिन कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना ऑनलाइन सप्लाइंग फूड कंपनियों के लिए सरदर्द बन गया है। खासकर श्रमिकों की कमी से जूझ रहे जापान में यह समस्या ज्यादा है। उबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दारा खोसरोशाही ने जापान में कंपनी की ‘ईट्स’ सेवा के बाजार में विस्तार किया है दारा ने बताया कि बुजुर्ग जापानी सेहत और रोजगार के लिए खाना पहुंचाने का काम करने मे रुचि दिखा रहे हैं।
2. 4 फीसदी की बेरोजगारी दर के साथ जापान का श्रम बाजार तंग है। इसलिए बुजुर्ग ढलती उम्र में भी नौकरी करने के लिए तैयार हैं। उनकी पसंदीदा जॉब ‘फूड डिलीवरी’ है। युवा साइकिल या स्कूटर से यह काम कर रहे हैं वहीं बढ़ती उम्र में खुद को फिट रखने के मकसद से जापानी बुजुर्ग इसे पैदल या दौड़ लगाते हुए कर रहे हैं। उबर जापान में कर्मचारियों की संख्या में 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो