scriptअंगूर से सेवन से नहीं होंगे आप बार-बार बीमार | grapes health benefits | Patrika News

अंगूर से सेवन से नहीं होंगे आप बार-बार बीमार

locationजयपुरPublished: Feb 14, 2020 03:25:18 pm

Submitted by:

Archana Kumawat

अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम करते हैं।

स्ट्रॉन्ग होगा इम्यून सिस्टम :

अंगूर में फ्लेवेनॉइड और मिनरल्स के साथ ही विटामिन्स भी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में सहायक हैं। दरअसल अंगूर में विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन सी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। यह हमारे सभी ऑर्गन्स को हेल्दी बनाए रखने में सहायक है, विशेषकर इम्यून सिस्टम को। इस तरह अंगूर के सेवन से कॉमन कोल्ड और अन्य तरह की गंभीर समस्याओं का रिस्क कम हो जाता है। इन दिनों अंगूर को नियमित अपनी डाइट में शामिल करें और बीमारियों से दूर रहें।


अस्थमा में फायदेमंद :

अंगूर कई तरह के रोगों के उपचार के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। अस्थमा मरीजों के लिए तो इसे बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पानी की मात्रा फेफड़ों को भी नमी देने का काम करती है। इससे अस्थमा जैसे रोगों का रिस्क आसानी से कम किया जा सकता है। अंगूर से अन्य तरह के स्वास्थ्य लाभ भी लिए जा सकते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत :

अंगूर में पाए जाने वाले माइक्रो न्यूट्रिएंट जैसे कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम आदि हड्डियों का निर्माण और मजबूती देने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से डाइट में अंगूर को शामिल करके आप उम्र संबंधी हड्डियों की समस्याओं जैसे ऑस्टीओपोरोसिस का रिस्क कम कर सकते हैं। साथ ही मसल्स भी मजबूत होती हैं।

पेट के लिए अच्छा है अंगूर :

अंगूर में मौजूद ऑर्गेनिक एसिड, शुगर और सेल्युलोस पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने का काम करता है। इसके अलावा अंगूर में डाइटरी फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, जो भोजन को पचाने में असरदार है। इस तरह अंगूर के सेवन से आप कब्ज जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो