script

विकास कार्य नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद अपने ही बोर्ड के खिलाफ धरने पर बैठे

locationजयपुरPublished: Sep 20, 2021 09:14:07 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

वार्डों में विकास कार्य ठप होने और बिगड़ी सफाई व्यवस्था से नाराज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र भाजपा पार्षद अपने ही बोर्ड के खिलाफ धरने पर बैठ गए। भाजपा मुख्यालय पर पार्षदों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान उप महापौर पुनीत कर्णावट पार्षदों को समझाने भी आए और उचित मंच पर अपनी बात रखने का आग्रह किया। लेकिन पार्षद नहीं माने और कर्णावट को वहां से रवाना कर दिया।

विकास कार्य नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद अपने ही बोर्ड के खिलाफ धरने पर बैठे

विकास कार्य नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद अपने ही बोर्ड के खिलाफ धरने पर बैठे

जयपुर।

वार्डों में विकास कार्य ठप होने और बिगड़ी सफाई व्यवस्था से नाराज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र भाजपा पार्षद अपने ही बोर्ड के खिलाफ धरने पर बैठ गए। भाजपा मुख्यालय पर पार्षदों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान उप महापौर पुनीत कर्णावट पार्षदों को समझाने भी आए और उचित मंच पर अपनी बात रखने का आग्रह किया। लेकिन पार्षद नहीं माने और कर्णावट को वहां से रवाना कर दिया। इसके बाद कार्यवाहक महापौर शील धाभाई ने जल्द विकास कार्य शुरू करने सहित सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद पार्षद वहां से उठे।
पार्षदों ने कहा कि ग्रेटर निगम के सभी वार्डों में हाल खराब हैं। ना सफाई हो रही है और ना ही विकास के काम। रोड लाइट्स बंद पड़ी हैं और सीवर चैम्बरों से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। साधारण सभा की बैठक भी नहीं हो रही, जिसके कारण पार्षद अपनी समस्या नहीं रख पा रहा है। निगम प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि प्रत्येक वार्ड में 50 लाख रुपए के विकास के काम करवाएं जाएंगे, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। पार्षदों ने एक दर्जन से ज्यादा मांगों का ज्ञापन कार्यवाहक महापौर शील धाभाई को सौंपा। धरने पर मीनाक्षी शर्मा, बाबूलाल शर्मा, हरिशंकर बोहरा, नरेंद्र सिंह शेखावत, रणवीर सिंह, गणेश सिंह, विजेंद्र सिंह पाल, संतोष शर्मा, सुमेर सिंह, रमेश चंद गुप्ता सहित अनेक पार्षद मौजूद थे।
उप महापौर के समझाने पर नहीं माने

पार्षदों के अचानक धरने पर बैठने से निगम प्रशासन सकते में आ गया। ग्रेटर निगम उप महापौर पुनीत कर्णावट को जानकारी मिली तो वो पार्षदों को मनाने पहुंचे। पार्षदों ने कहा कि हमें निष्कासन का डर नहीं है, जनता को क्या जवाब दें। इस पर कर्णावट वहां से नाराज होकर चले गए। इसके बाद सफाई समिति चेयरमैन अभय जोशी और लोकवाहन समिति चेयरमैन विनोद चौधरी सभी को मनाकर वहां से ले गए। इसके बाद डिप्टी मेयर के कक्ष में लंबी वार्ता के बाद सभी पार्षदों ने शील धाभाई को ज्ञापन दिया। जिस पर उन्होंने 15 दिन में समस्या के हल का आश्वासन दिया।
सीवर की समस्या से परेशान विधायक पहुंचे शिकायकत करने

भाजपा विधायक अभिनेश महर्षि भी सोमवार को ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। महर्षि के निवास स्थान गुरू जम्भेश्वर नगर में भी इन दिनों सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं। महर्षि ने निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत की।

ट्रेंडिंग वीडियो