scriptग्रेटर नगर निगम दावा, सभी वार्डों में दो बार हो चुकी है फोगिंग, अब चलाएंगे एंटी लार्वा अभियान | Grater Nagar Nigam Foging Dengue Malriya Anti Larva Campaign | Patrika News

ग्रेटर नगर निगम दावा, सभी वार्डों में दो बार हो चुकी है फोगिंग, अब चलाएंगे एंटी लार्वा अभियान

locationजयपुरPublished: Oct 27, 2021 05:37:38 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

शहर में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। इसके पीछे नगर निगम की कायैशैली को भी वजह माना जा रहा है। हालांकि नगर निगम ग्रेटर दावा कर रहा है कि उसने सभी 150 वार्डों में दो बार फोगिंग करवाई है। कई वार्डों में देखा जाए तो चार बार फोगिंग हो चुकी है।

ग्रेटर नगर निगम दावा, सभी वार्डों में दो बार हो चुकी है फोगिंग, अब चलाएंगे एंटी लार्वा अभियान

ग्रेटर नगर निगम दावा, सभी वार्डों में दो बार हो चुकी है फोगिंग, अब चलाएंगे एंटी लार्वा अभियान

जयपुर।

शहर में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। इसके पीछे नगर निगम की कायैशैली को भी वजह माना जा रहा है। हालांकि नगर निगम ग्रेटर दावा कर रहा है कि उसने सभी 150 वार्डों में दो बार फोगिंग करवाई है। कई वार्डों में देखा जाए तो चार बार फोगिंग हो चुकी है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि कांकरिया ने बताया कि फोगिंग को लेकर एक भी शिकायत पेंडिंग नहीं है। जो भी शिकायतें मिलती है, उसके लिए हाथोंहाथ फोगिंग करवा रहे हैं। कांकरिया ने बताया कि अब फोगिंग के साथ मलेरिया का प्रसार रोकने के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी भी करवाई जा रही है।
कार्यवाहक महापौर शील धाभाई ने बताया कि सभी सीएसआई, एसआई को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी पानी भरा हुआ मिले, उसे तुरंत खाली करवाएं। अगर लोग नहीं मानते हैं तो चालान की कार्रवाई करें। यह सघन अभियान होगा। खुद पार्षद वेरीफाई करेगा कि मलेरिया को लेकर क्या कार्रवाई की गई। अगर कार्मिकों ने कोताही बरती तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो