scriptयूडी टैक्स के 10 लाख रुपए के बकायादारों का सर्वे शुरू, 193 संपत्तियों का हुआ चिन्हिकरण | Grater Nagar Nigam UD Tax Defaulters Illigal Hordings Jaipur News | Patrika News

यूडी टैक्स के 10 लाख रुपए के बकायादारों का सर्वे शुरू, 193 संपत्तियों का हुआ चिन्हिकरण

locationजयपुरPublished: Sep 02, 2021 03:12:16 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

कोरोना की परिस्थितियां सामान्य होने के साथ ही नगर निगम ग्रेटर ने यूडी टैक्स बकायादारों का सर्वे शुरू कर दिया है। पहले फेज में 10 लाख व इससे ज्यादा के बकायादारों की सूची बनाई गई है। इस सूची को सभी सात जोन में भेजा गया है, ताकि इनकी जमीनी हकीकत पता लगाई जा सके।

यूडी टैक्स के 10 लाख रुपए के बकायादारों का सर्वे शुरू, 193 संपत्तियों का हुआ चिन्हिकरण

यूडी टैक्स के 10 लाख रुपए के बकायादारों का सर्वे शुरू, 193 संपत्तियों का हुआ चिन्हिकरण

जयपुर।

कोरोना की परिस्थितियां सामान्य होने के साथ ही नगर निगम ग्रेटर ने यूडी टैक्स बकायादारों का सर्वे शुरू कर दिया है। पहले फेज में 10 लाख व इससे ज्यादा के बकायादारों की सूची बनाई गई है। इस सूची को सभी सात जोन में भेजा गया है, ताकि इनकी जमीनी हकीकत पता लगाई जा सके।
बताया जा रहा है कि ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में करीब 193 बकायादार ऐसे हैं, जिनकी संपत्तियों पर 10 लाख रुपए का यूडी टैक्स बकाया है। निगम जोन के जरिए यह मालूम करवा रहा है कि इन पर कोई स्टे या अदालती मामला तो नहीं चल रहा है। सर्वे के बाद सभी संपत्ति मालिकों को नोटिस भिजवाकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से निगम ने कुर्की की कार्रवाई बंद कर रखी है, लेकिन अब राजस्व की कमी के कारण निगम का रोजमर्रा का काम भी प्रभावित होने लगा है, जिसकी वजह से आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने सभी जोन उपायुक्तों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए यूडी टैक्स वसूली शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान शुरू

ग्रेटर नगर निगम ने गुरुवार से शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया है। निगम के सभी जोन में 4 गुणा 5 फुट से अधिक आकार के होर्डिंग व कॉलोनी के गेटों पर लगे अवैध होर्डिंग को हटाना शुरू किया है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान संबंधित फर्म से क्षतिपूर्ति राशि की भी वसूली की जाएगी। निगम ने किराया जमा नहीं कराने वाले डेयरी बूथों पर भी कार्रवाई चला रखी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो