आयुक्त बोले: मेरी जानकारी में नहीं
हड़ताल के बारे में आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने कहा कि हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं है। भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है। इनके आपसी इश्यू होंगे। निगम से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
हड़ताल के बारे में आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने कहा कि हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं है। भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है। इनके आपसी इश्यू होंगे। निगम से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
वहीं, बीवीजी के प्रोजेक्ट हैड उम्मेद सिंह ने बताया कि नवम्बर से जनवरी का करीब 14 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है। इस वजह से वेंडर्स हड़ताल पर चले गए। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।
अधिकारियों की शह
ऐसा माना जा रहा है कि निगम प्रशासन ने कम्पनी को वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के नाम पर काम करने की स्वीकृति दे रखी है। अधिकारियों का अंदर ही अंदर कम्पनी को सहयोग भी मिल रहा है। इसी का कम्पनी फायदा उठा रही है। तभी तो हाईकोर्ट के फैसले के बाद कम्पनी पर कोई एक्शन नहीं लिया है।

बेहतर कार्य करने वालों को करेंगे सम्मानित: महापौर
बैठक में महापौर ने कहा कि जो स्वच्छता सैनिक बेहतर काम करेंगे, उनको सम्मानित किया जाएगा। सर्वेक्षण में सर्वश्रेष्ठ रैंक मिले, इसके लिए सब मिलकर प्रयास करेंगे।
उप महापौर पुनीत कर्णावट ने कहा कि पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर को 36वां स्थान मिला था, जो हमारे लिए चुनौती है।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त संतोष गोयल, सफाई समिति अध्यक्ष अभय पुरोहित, रामस्वरूप मीणा और रामकिशोर प्रजापत मौजूद रहे।