scriptमैं ससुराल नहीं जाना चाहती… | I do not want to go in-laws ... | Patrika News

मैं ससुराल नहीं जाना चाहती…

locationबूंदीPublished: Mar 27, 2016 12:33:00 am

नाबालिग हूं साहब। ससुराल वाले लेने आए हैं। मैं अभी
ससुराल नहीं जाना चाहती। नैनवां थाना क्षेत्र के जजावर के बाढ़ की झोपडिय़ां
की दसवीं कक्षा की 16 वर्षीया छात्रा

Bundi photo

Bundi photo

नैनवां/ बूंदी. नाबालिग हूं साहब। ससुराल वाले लेने आए हैं। मैं अभी ससुराल नहीं जाना चाहती। नैनवां थाना क्षेत्र के जजावर के बाढ़ की झोपडिय़ां की दसवीं कक्षा की 16 वर्षीया छात्रा ने शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर उसे ससुराल जाने से रोकने में सहयोग की फरियाद की। पुलिस तत्काल गांव में पहुंची तथा उसको ससुराल ले जाने के लिए आए ससुर व काका ससुर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि छात्रा का खानपुरा गांव निवासी धर्मराज के साथ विवाह हुआ था। धर्मराज के पिता किशनगोपाल व काका बद्रीलाल अपनी पुत्रवधु को लेने के लिए गांव आए तो लड़की ने पढ़ाई करने की बात कहकर ससुराल जाने से मना कर दिया। सहायता के लिए लड़की ने उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व थानाधिकारी को अवगत कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो