scriptउजड़ी ग्रीन वैली, गिरी जिम्मेदारों पर गाज | green valley is destroy by irresponsible officers | Patrika News

उजड़ी ग्रीन वैली, गिरी जिम्मेदारों पर गाज

locationजयपुरPublished: Jul 04, 2018 02:02:47 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

प्रोजेक्ट के लिए निगम तैनात करेगा सुरक्षा गार्ड

nigam

उजड़ी ग्रीन वैली, गिरी जिम्मेदारों पर गाज



जयपुर . दिल्ली रोड स्थित ग्रीन वैली की बदहाली के लिए नगर निगम के उद्यान उपायुक्त को निलंबित कर दिया गया है। उद्यान उपायुक्त पर यह गाज गिरनी ही थी, क्योंकि ग्रीन वैली के मेंटिनेंस और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 1.39 करोड़ रुपए का प्लान तैयार किया गया था। यही नहीं इसकी की हरियाली की सुरक्षा के लिए गार्ड तक तैनात करने के लिए सवा 13 लाख रुपए का प्रावधान था। बावजूद इसके ग्रीन वैली में हुए करोड़ों रुपए के विकास कार्य नष्ट होने की कगार पर पहुंच गए। नगर निगम ने ग्रीन वैली के बाकी बचे विकास कार्यों को पूरा करने और रखरखाव के लिए 1.39 करोड़ रुपए का प्लान बनाया है। इस राशि से ग्रीन वैली की हरियाली और सौंदर्यीकरण कार्यों को पूरा किया जाएगा। जहां पर हरियाली और सौंदर्यन कार्य नष्ट हो गए हैं। वहां पर नए सिरे से काम करवाए जाएंगे। इसके अलावा ग्रीन वैली की हरियाली की देखरेख पर भी फोकस किया जाएगा। दिल्ली रोड को आकर्षक लुक देने के लिए नगर निगम ग्रीन वैली प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहा है।
जानकारी के अनुसार आवारा मवेशियों और असामाजिक तत्वों की ओर से ग्रीन वैली की हरियाली को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को देखते हुए ग्रीन वैली की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाएंगे। निगम सुरक्षा गार्ड के पेटे सालाना सवा 13 लाख रुपए खर्च करेगा। राउंड द क्लॉक 8-8 घंटे की पारी में रोजाना 18 गार्ड नियुक्त होंगे। साल के 365 दिन में सुरक्षा बार्ड की 8 घंटे के हिसाब से 6,570 शिफ्ट लगेगी। गार्ड को प्रति पारी 201 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
गौरतलब है कि नगर निगम ने दिल्ली रोड के सौंदर्यीकरण के लिए वर्ष 2015 में ग्रीन वैली प्रोजेक्ट शुरू किया था। 2015 में आयोजित होने वाले रिसर्जेंट राजस्थान से पहले आनन-फानन में ग्रीन वैली प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश की गई। लेकिन बहुत से काम अधूरे रह गए थे। इसके बाद से नगर निगम हर साल यहां पर विकास कार्य करवा रहा है। लेकिन ग्रीन वैली की हरियाली और सौंदर्यीकरण कार्यों को लगातार क्षतिग्रस्त करने के कारण ग्रीन वैली प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो