जयपुर

बिना खर्च बढ़ाएं घर में ग्रीनरी

पुरानी चीजों को प्लांटर के रूप में बदलकर दिखाएं अपनी क्रिएटिविटी

जयपुरJun 08, 2021 / 10:35 am

Kiran Kaur

आप उन लोगों में से हैं, जो कि पुरानी चीजों को अक्सर रिसाइकिल करने के बारे में सोचते रहते हैं तो इस विचार के साथ गार्डन के लिए खूबसूरत प्लांटर तैयार कर सकते हैं। बिना किसी खर्च के तैयार होने वाले ये प्लांटर न केवल ग्रीनरी में वृद्धि करेंगे बल्कि आपकी क्रिएटिविटी को भी बढ़ाएंगे। पर्यावरण की सेहत को बनाए रखने के लिए भी ऐसा करना जरूरी है क्योंकि प्लास्टिक की कई चीजें जैसे बोतल आदि को ही समाप्त होने में हजारों वर्ष लगते हैं। घर में पुराने टायर, बोतल को इन तरीकों से प्लांटर के रूप में बदल सकते हैं।
वाटरपू्रफ लाइनिंग: यदि आप पुराने बूट्स से प्लांटर बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले उनके अंदर वाटरपू्रफ मैटीरियल की लाइनिंग करें। खासतौर से यदि वे टूटे हुए हैं, इससे मिट्टी बाहर नहीं निकलेगी।
हैंग करने का विकल्प: जब आप बर्तनों में पौधे लगाएं तो सबसे पहले इन्हें धो लें ताकि खाद्य अवशेष न रहें, उसके बाद ही मिट्टी भरकर पौधा लगाएं। बर्तन छोटा है तो इसे हैंग भी कर सकते हैं। इसके लिए एस हुक ले आएं। इनसे प्लांट्र्स को हैंग करने में आसानी होती है। मैक्रेम नेट में भी बर्तन को रखकर हैंग कर सकते हैं।
पुराने बर्तनों में पौधे: आपने कई ऑनलाइन गु्रप्स में लोगों को बर्तनों में पौधे लगाते देखा होगा। आपके पुराने बर्तन जैसे कि पैन, केतली आदि भी अब खराब हो चुके हैं तो इन्हें प्लांटर का रूप दें। इससे आपके घर की चीज लंबे समय तक आशियाने में बनी रहती है। यदि ये बर्तन गहरे रंग के हैं तो इनमें डार्क कलर के फूल वाले पौधों को लगाएं। इनमें बेलों को भी लगा सकते हैं।
बोतल को करें साफ: बोतल में प्लांट लगाने हैं तो इसे पहले अवश्य धोएं। इसमें मिट्टी या पानी भरकर पौधे लगा सकते हैं। कई सारी बोतलों में पौधे उगाकर एक खूबसूरत वॉल क्रिएट कर सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए इनमें पेंट करें। रंग-बिरंगी बोतलों में सजी हरियाली खास नजर आएगी।

Home / Jaipur / बिना खर्च बढ़ाएं घर में ग्रीनरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.