scriptभाजपा के रियलिटी चेक का AAP ने ऐसे किया पलटवार, देखें वीडियो | Gujarat bjp and delhi aap party controversy for government school | Patrika News
जयपुर

भाजपा के रियलिटी चेक का AAP ने ऐसे किया पलटवार, देखें वीडियो

शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिल्ली और गुजरात सरकार की तकरार बढ़ी, भाजपा नेताओं ने रियलिटी चेक में बताया फेल, आप ने ऐसे किया पलटवार

जयपुरJun 29, 2022 / 06:52 pm

pushpendra shekhawat

jaipur
जयपुर। शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिल्ली और गुजरात सरकार की तकरार अब और बढऩे लगी है। गुजरात भाजपा नेताओं के दिल्ली स्कूल का निरीक्षण करने और उसकी कमियां गिनाने के बाद बुधवार को आप विधायक ने उसका रियलिटी चैक किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को भी साथ लेकर गुजरात भाजपा नेताओं और सांसद मनोज तिवारी पर जमकर निशाना लगाया।
आप विधायक संजीव झा पत्रकारों के साथ दिल्ली के उसी सर्वोदय विद्यालय पहुंचे। जहां सांसद मनोज तिवारी और गुजरात के भाजपा शिष्ट मंडल ने निरीक्षण किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने स्कूल के स्टोर रूम का वीडियो बनाकर वायरल किया है।
उन्होंने बताया कि यहां भाजपा नेता किसी क्लास रूम में नहीं गए। न ही वे किसी अध्यापक, प्रधानाचार्य और किसी अधिकारी से मिले। उन्होंने एक स्टोर रूम में गए। वहां पड़े हुए सामान के बारे में गलत बातें बताकर दिल्ली की आप सरकार को बदनाम करने का कृत्य किया है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया अपने शिष्ट मंडल के साथ गुजरात के स्कूलों का निरीक्षण करके आए थे। सिसोदिया ने गुजरात की भाजपा सरकार पर स्कूल के हालात को लेकर निशाना भी साधा। इसके कुछ समय बाद गुजरात सरकार का एक शिष्ट मंडल दिल्ली के स्कूलों का औचक निरीक्षण करके गया।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूल में कई कमियां भी गिनाई। साथ ही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर जमकर निशाना साधा। जिसके जवाब में बुधवार को आप विधायक संजीव झा ने पलटवार किया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c3g8u

Home / Jaipur / भाजपा के रियलिटी चेक का AAP ने ऐसे किया पलटवार, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो