scriptगुजरात राज्यसभा चुनाव : क्रॉस वोटिंग के डर के चलते कांग्रेस का बड़ा फैसला! सभी विधायक जाएंगे माउंट आबू | Gujarat Rajya sabha Bypolls : Congress Shift to Mla's to Mount Abu | Patrika News
जयपुर

गुजरात राज्यसभा चुनाव : क्रॉस वोटिंग के डर के चलते कांग्रेस का बड़ा फैसला! सभी विधायक जाएंगे माउंट आबू

Gujarat Rajya sabha Bypolls : कांग्रेस को 5 जुलाई को होने वाले राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है इसलिए विधायकों को माउंट आबू शिफ्ट ( Congress Shift Mlas to Mount Abu ) किया जाएगा। कांग्रेस विधायकों को टूटने से बचाने के लिए Mount Abu लेकर जाने का फैसला किया है। बता दें कि गुजरात की दो राज्‍यसभा सीट के लिए पांच जुलाई को चुनाव होगा।

जयपुरJul 03, 2019 / 05:50 pm

rohit sharma

congress

राज्यसभा चुनाव : गुजरात के सभी विधायक जाएंगे माउंट आबू, क्रॉस वोटिंग का सता रहा है डर

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) बुधवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान राजीव सातव और अहमद पटेल ( ahmed patel ) ने गहलोत से गुजरात में राज्यसभा चुनावों के लिए आयोजित Congress MLAs की कार्यशाला Rajasthan के mount abu में करवाने को लेकर चर्चा की।
गुजरात के सभी विधायक जाएंगे माउंट आबू ( Congress Shift Mla’s to Mount Abu )

बताया जा रहा है कि कांग्रेस को 5 जुलाई को होने वाले राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग ( cross voting ) का डर सता रहा है इसलिए विधायकों को माउंट आबू के एक रिसोर्ट में देर शाम स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) की गुजरात यात्रा से पहले कांग्रेस विधायकों को टूटने से बचाने के लिए माउंट आबू लेकर जाने का फैसला किया है। बता दें कि गुजरात की दो राज्‍यसभा सीट के लिए पांच जुलाई को चुनाव होगा।
6 विधायक पहले ही छोड़ चुके है पार्टी का दामन

दरअसल, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 77 विधायकों ने जीत दर्ज की थी इसमें से 6 विधायक पहले ही पार्टी का दामन छोड़ चुके है। फिलहाल कांग्रेस के 71 विधायक है जिन्हें सड़क मार्ग से शाम 4 बजे अहमदाबाद से माउंट आबू रवाना किया जाएगा।
CM Gehlot ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने बुधवार सुबह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) चेयरपर्सन सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) से मुलाकात की। गहलोत ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी और अशोक गहलोत के बीच लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के इस्तीफे पर अड़े रहने से उपजे हालात को लेकर भी चर्चा हुई है। गहलोत ने सोनिया से इस मामले में हस्तक्षेप कर राहुल को मनाने का निवेदन किया है। वहीं सोनिया गांधी ने गहलोत से राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी जानकारी ली है। मुख्यमंत्री गहलोत का पहले सुबह 9:15 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उसे टाल दिया गया।

Home / Jaipur / गुजरात राज्यसभा चुनाव : क्रॉस वोटिंग के डर के चलते कांग्रेस का बड़ा फैसला! सभी विधायक जाएंगे माउंट आबू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो