scriptटूटन कांग्रेस के भीतर, आरोप भाजपा पर लगाए, यह उचित नहीं—कटारिया | Gulabchand Kataria Attack On Congress Rajasthan Assembly | Patrika News

टूटन कांग्रेस के भीतर, आरोप भाजपा पर लगाए, यह उचित नहीं—कटारिया

locationजयपुरPublished: Aug 14, 2020 07:12:53 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी शुक्रवार को विधानसभा में सरकार पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि टूटन कांग्रेस के भीतर थी, लेकिन आरोप भाजपा पर लगाया जा रहा था। यदि आरोपों में सच्चाई तो कार्रवाई क्यों नहीं करते। सरकार तो आपकी ही है। उन्होंने यह तक कह डाला कि क्या सचिन पायलट को निकम्मा नाकारा शब्द मैंने बुलाया था। गलती आप करो और दोष बीजेपी पर डालो। यह उचित नहीं है।

टूटन कांग्रेस के भीतर, आरोप भाजपा पर लगाए, यह ​उचित नहीं—कटारिया

टूटन कांग्रेस के भीतर, आरोप भाजपा पर लगाए, यह ​उचित नहीं—कटारिया

जयपुर।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी शुक्रवार को विधानसभा में सरकार पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि टूटन कांग्रेस के भीतर थी, लेकिन आरोप भाजपा पर लगाया जा रहा था। यदि आरोपों में सच्चाई तो कार्रवाई क्यों नहीं करते। सरकार तो आपकी ही है। उन्होंने यह तक कह डाला कि क्या सचिन पायलट को निकम्मा नाकारा शब्द मैंने बुलाया था। गलती आप करो और दोष बीजेपी पर डालो। यह उचित नहीं है।
विश्वास मत पर बहस में शामिल हुए कटारिया ने कहा कि सरकार पर विश्वास मत था तो इसमें 34 दिन क्यों लगाए ? यह काम तो पहले दिन ही कराया जा सकता था। कटारिया ने साफ किया कि यदि भाजपा की मंशा सरकार गिराने की होती तो हम अविश्वास प्रस्ताव लेकर आते। आप हमारी वजह से नहीं बल्कि अपनी वजह से ही घायल हो, क्योंकि हम 75 लोग सरकार गिरा सकते हैं क्या ?
राज्यपाल को चेतावनी देना कहां तक उचित

कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ही गृहमंत्री हैं। इसके बाद भी वो राज्यपाल को चेतावनी देते हैं, यह कहां तक उचित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री यह कहें कि राजभवन में यदि जनता घेराव करें तो सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। यह अपने आप में अमर्यादित शब्द थे। कटारिया ने फोन टैपिंग के मामले में पूछा कि क्या सरकार ने नियमों के तहत काम किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो