24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुर्जर समाज मना रहा ‘शहीद दिवस’, आंदोलन में मारे गए 73 लोगों को दी जा रही श्रद्धांजली

- गुर्जर समाज आज मना रहा 'गुर्जर शहीद दिवस', वर्ष 2008 के दौरान हुआ था गुर्जर आंदोलन, 73 लोगों ने गंवाई थी जान, दिवंगत लोगों को याद करने और श्रद्धांजली देने के लिए मनाया जाता है दिन, कोरोना काल होने के कारण सोशल मीडिया पर दी जा रही श्रद्धांजली  

less than 1 minute read
Google source verification
gurjar remembering lost people during police firing in 2008 agitation

जयपुर।

गुर्जर समाज हर वर्ष की तरह आज का दिन 'गुर्जर शहीद दिवस' के रूप में मना रहा है। दरअसल वर्ष 2008 में गुर्जर आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में गुर्जर समाज के 73 लोगों की जान चली गई थी। तब से ही दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए समाज की ओर से 'गुर्जर शहीद दिवस' मनाया जा रहा है।

गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला, उनके पुत्र व् गुर्जर नेता विजय बैंसला और गुर्जर नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने बयान जारी करते हुए आंदोलन के दौरान मारे गए समाज के लोगों को श्रद्धांजली दी।

शहीद स्थल पर दे रहे श्रद्धांजलि
गुर्जर शहीद दिवस के मौके पर आज भरतपुर के बयाना स्थित पीलूपुरा में बनाये गए शहीद स्थल पर दिवंगत लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किये जा रहे हैं। हालाँकि कोरोना काल को देखते हुए समाज के नेताओं ने लोगों से शहीद स्थल पर नहीं जुटाने की अपील की है।

गुर्जर नेता विजय बैंसला ने कहा है कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने कुछ प्रमुख नेता ही शहीद स्थल जाकर श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से ही दिवंगत लोगों श्रद्धांजली देकर उन्हें याद करने का आग्रह किया है।