script

गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दीवान, बांटा शर्बत प्रसाद

locationजयपुरPublished: May 26, 2020 08:04:25 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

सिख धर्म के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव (Guru Arjun Dev) के शहीदी दिवस (Shaheedi Diwas) पर मंगलवार को गुरुद्वारों (Gurudwara) में शबद कीर्तन हुए। कुछ जगहों पर शबद गायन ऑनलाइन किए गए। लॉकडाउन के चलते सिख समुदाय के लोगों ने घर-घर ही कीर्तन श्रवण किया। घरों में ही छबील प्रसाद बनाया गया, लोगों ने घर पर ही शर्बत चखा और आसपास के लोगों को प्रसाद स्वरूप बांटा।

गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दीवान, बांटा शर्बत प्रसाद

गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दीवान, बांटा शर्बत प्रसाद

गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दीवान, बांटा शर्बत प्रसाद

– गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस
– लॉक डाउन के चलते लोगों ने घर-घर किया कीर्तन श्रवण
जयपुर। सिख धर्म के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव (Guru Arjun Dev) के शहीदी दिवस (Shaheedi Diwas) पर मंगलवार को गुरुद्वारों (Gurudwara) में शबद कीर्तन हुए। कुछ जगहों पर शबद गायन ऑनलाइन किए गए। लॉकडाउन के चलते सिख समुदाय के लोगों ने घर-घर ही कीर्तन श्रवण किया। घरों में ही छबील प्रसाद बनाया गया, लोगों ने घर पर ही शर्बत चखा और आसपास के लोगों को प्रसाद स्वरूप बांटा।
राजापार्क गुरुद्वारे में ज्ञानी जगदीस ने गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर सुबह नितनेम पाठ, आसा दीवार कीर्तन के बाद शबद कीर्तन किए। गुरुद्वारे के गुरमीत सिंह ने बताया कि कीर्तन कर कोरोना महामारी से बचाव के लिए अरदास की गई।
मानसरोवर, हिरापथ गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर अखंड पाठ की समाप्ति हुई। शहीदी दिवस से संबंधित शबद कीर्तन किए गए, जिन्हें ऑनलाइन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष कुलतार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की पालना करते हुए लोगों ने घरों में ही कीर्तन श्रवण किया। घरों में ही छबील प्रसाद को चखा। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से शर्बत प्रसाद बनाकर बाढ़ देवरी सरकारी स्कूल में प्रशासन के माध्यम से बंटवाया गया।
गुरूद्वारा साहिब चांदी की टकसाल में ग्रंथि भाई गुरमीत सिंह व गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों ने सुखमणि साहिब जी का पाठ किया। कीर्तन दरबार सजा। इस मौके पर सरबत के भले की अरदास की गई। चांदी की टकसाल गुरुद्वारे के सेवादार रॉबिन सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर लोगों ने घरों में ही गुरु बानी का कीर्तन किया। घरों में ही छबील प्रसाद शर्बत छोले बनाकर बांटा गया। गुरु दर्शन यात्रा कमेटी की ओर से कुष्ठ आश्रम के बच्चों को दूध व बिस्कुट बांट कर शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर कमेटी के संयोजक जगजीत सिंह सूरी, अमर वीर सिंह, जगजीत सिंह छाबडा सहित अन्य लोगों ने मास्क वितरित किए। सिख संगत के सेवादार राजन सिंह, सिमरदीप सिंह, साकेत सिंह, गुलशन मक्कड़ और देवेन्द्र पाल सिंह ने शहर में कई जगहों पर दूध की कुल्फी का वितरण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो