scriptअपनाएंगे ये आदतें तो बनेंगे स्मार्ट… | habbits | Patrika News

अपनाएंगे ये आदतें तो बनेंगे स्मार्ट…

locationजयपुरPublished: Oct 08, 2018 02:57:31 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

आपको जानकर यह हैरानी होगी कि आप कई तरीकों से भी अपनी स्मार्टनेस को बढ़ा सकते हैं।

habbit

अपनाएंगे ये आदतें तो बनेंगे स्मार्ट…

बहुत सारे लोगों को लगता है कि किसी भी व्यक्ति की बुद्धि उसके आईक्यू पर निर्भर करती है। लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि आप कई तरीकों से भी अपनी स्मार्टनेस को बढ़ा सकते हैं। पर्याप्त प्रेरणा और दृढ़ संकल्प के साथ, कोई भी अपनी मानसिक क्षमताओं का विस्तार कर सकता है और स्मार्ट बन सकता है। अपनी नियमित दिनचर्या में नई आदतों को शामिल करना आपकी बुद्धि को तेज बनाता है और हर दिन नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित कर सकता है।
नई जगहों पर जाएं : ऐसा नहीं है कि आपको किसी नई जगह पर घूमने के लिए ही जाना है। आप कोई नॉवेल पढऩे के लिए ही किसी कॉफी शॉप में जा सकते हैं, काम के लिए जाते समय कोई डिफरेंट रूट ले सकते हैं, नई नौकरी के लिए किसी दूसरे शहर का चयन कर सकते हैं। हो सकता है कि आपको यह सोचने में अजीब लगे लेकिन नई जगह जाने पर आपको वाकैय काफी अच्छा लगेगा। ऐसे ही किसी मैन्यू को उठाकर हमेशा कोई पुरानी डिश ट्राई करने की बजाय नई डिश ट्राई करें। जब आप अपने कंफर्ट जोन से निकलकर नई चीजें ट्राई करेंगे तो यकीनन स्मार्ट बनेंगे।
जब आप किसी दूसरे देश या शहर में जाएंगे तो वहां रहने के लिए आपको नई भाषा को सीखना होगा जो कि आपको स्मार्ट बनाएगी। वहां नई-नई तरह की एडजेस्टमेंट आपको जीवन के नई पहलुओं से रू ब रू करवाएगी। नया सिनेमा देखना, नया फूड ट्राई करना और नई सड़कों पर टहलना आपके लिए वाकैय बड़ा मनोरंजक होगा। जिससे आपको नई चुनौतियों का सामना करने का मौका मिलेगा।
अपनी पढ़ाई जारी रखें : स्कूली पढ़ाई के अलावा बड़े होकर कुछ सीखना आपको बहुत कुछ बताता है। यह शिक्षा समय, पैसा और ऊर्जा का सबसे अच्छा निवेश है जो आप कर सकते हैं। नए कौशल को सीखकर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाते हुए स्मार्टनेस को बढ़ा सकते हैं। इससे आपको काफी पॉजीटिव फील आएगा।
वह न बनें, जो आप हैं नहीं : आपका वर्कप्लेस एक तरह का एक ऐसा कैनवास है जहां पर आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। यहां केवल आपको अपने लिए ही सीखना नहीं होता ब्लकि दूसरों को भी सीखाना होता है। इससे आप अपने क्रिएटिव तरीके से दूसरों की समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। जब स्मार्ट तरीकों से चीजों को सॉल्व करना जानते हैं तो प्रॉब्लम को स्ट्रेस की तरह लेने की बजाय उन्हें क्रिएटिव तरीके से सुलझाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो