scriptप्रदेश में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, उत्तर पश्चिमी इलाकों में हो सकती है ओलावृष्टि, कई जगहों पर हो रही बारिश | Hailstorm and Rain Again in Rajasthan Next 48 Hours | Patrika News

प्रदेश में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, उत्तर पश्चिमी इलाकों में हो सकती है ओलावृष्टि, कई जगहों पर हो रही बारिश

locationजयपुरPublished: Feb 20, 2019 11:00:20 am

Submitted by:

dinesh

विक्षोभ के असर और अरब सागर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अगले 48 घंटे प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर तेज होने का अंदेशा है…

hailstorm
जयपुर।

बीती रात से फिर मौसम ने पलटा खाया और आज तडक़े से प्रदेश के कई इलाकों में हुई मावठ की बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीती शाम से प्रदेश के उत्तर पूर्व और पश्चिम के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ी है। वहीं बीते चौबीस घंटे में श्रीगंगानगर में भी हल्की बारिश दर्ज हुई है। विक्षोभ के असर और अरब सागर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अगले 48 घंटे प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर तेज होने का अंदेशा है।
राजधानी जयपुर में बीती रात से तेज रफ्तार से सर्द हवाएं चली वहीं आज सूर्योदय से पहले मेघ शहर पर मेहरबान हुए। आज सुबह हुई रिमझिम बारिश से हल्की ठंडक महसूस हुई हालांकि सुबह का तापमान स्थिर रहा है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहा है। जयपुर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
आज से फाल्गुन मास शुरू हो गया है और सामान्यतया फाल्गुन मास में मौसम शुष्क रहता है और धूलभरी हवाएं चलती हैं। लेकिन बीते 24 घंटे में बदले मौसम के मिजाज से फिर विदा हो रही सर्दी मानों वापस लौटती दिखाई दे रही है। मावठ की बारिश से अगेती फसलों को फायदा होने पर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि मौसम केंद्र की ओर से ओलावृष्टि होने के संकेतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
बीती रात प्रदेश में सर्द हवा के बावजूद रात के तापमान में दो तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। राजधानी जयपुर में बीती रात तापमान 2.6 डिग्री बढकऱ 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह दस बजे तक शहर में 1.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अजमेर में रात में पारा 18.8 डिग्री रहा वहीं आज तडक़े जिले मे छितराई बारिश हुई। सीकर,पिलानी में भी रात का तापमान 15 डिग्री व उससे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो